मुख्य सामग्री पर जाएँ
UPSC Saarthee

आतंकवाद और कट्टरपंथ पर UPSC के पिछले वर्षों के प्रश्न: 13 मुख्य परीक्षा प्रश्न (2016–2026)

Terrorism and radicalisation

UPSC ने पिछले 11 वर्षों में आतंकवाद और कट्टरपंथ पर 13 प्रश्न पूछे हैं।

वर्षवार प्रश्न मुख्य
  1. 2 2016: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
  2. 1 2017: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
  3. 2018: 0 प्रारंभिक, 0 मुख्य
  4. 2 2019: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
  5. 1 2020: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
  6. 1 2021: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
  7. 1 2022: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
  8. 2 2023: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
  9. 1 2024: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
  10. 1 2025: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
  11. 1 2026: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य

और PYQ का अभ्यास करें

आज का मुफ़्त PYQ चैलेंज लें — 10 प्रश्न, 12 मिनट, साइन-अप की ज़रूरत नहीं।

आतंकवाद और कट्टरपंथ पर मुख्य परीक्षा के प्रश्न

13 में से सबसे हाल के 10।

  1. मुख्य 2026 · GS Paper III · 15 अंक

    भारत में आतंकवाद के वित्तपोषण के प्रमुख स्रोतों के रूप में नकली मुद्रा और धन शोधन मनी लाउन्ड्रिंग पर चर्चा कीजिए। इन खतरों को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की जा रही कार्रवाइयों का विवरण प्रस्तुत कीजिए। आतंकी वित्तपोषण को रोकने में वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (फायनान्शीयाल एक्शन टास्क फोर्स) (एफ ए टी एफ) की भूमिका और इसके सदस्य देशों द्वारा अपनाये जा रहे अनुपालन के तरीकों पर प्रकाश डालिए।

  2. मुख्य 2025 · GS Paper III · 10 अंक

    आतंकवाद एक वैश्विक महाविपत्ति है। यह भारत में किस रूप में प्रकट हुआ है ? समसामयिक उदाहरणों से व्याख्या कीजिए। राज्य द्वारा कौन-से जवाबी उपाय अपनाए गए हैं ? समझाइए।

  3. मुख्य 2024 · GS Paper III · 10 अंक

    समझाइए कि नार्को-आतंकवाद सम्पूर्ण देश में किस प्रकार एक गंभीर खतरे के रूप में उभरकर आया है। नार्को-आतंकवाद से निपटने के लिए समुचित उपायों पर सुझाव दीजिए।

  4. मुख्य 2023 · GS Paper III · 10 अंक

    आतंकवाद-प्रभावित क्षेत्रों में जनसमुदाय का विश्वास बहाल क़रने में 'दिल और दिमाग' जीतना एक आवश्यक कदम है। इस संबंध में जम्मू और कश्मीर में संघर्ष समाधान के भाग के रूप में सरकार द्वारा अपनाए गए उपायों पर चर्चा कीजिए।

  5. मुख्य 2023 · GS Paper III · 15 अंक

    भारत में आतंकवाद के वित्तपोषण के प्रमुख स्रोत और इन स्रोतों की कटौती के लिए किए गए प्रयासों को बताइए। इस आलोक में, हाल ही में नयी दिल्ली में नवंबर 2022 में हुई 'आतंकवाद के लिए धन नहीं (एन० एम० एफ० टी०)' संगोष्ठी के लक्ष्य एवं उद्देश्य की भी विवेचना कीजिए।

  6. मुख्य 2022 · GS Paper III · 10 अंक

    संगठित अपराधों के प्रकारों की चर्चा कीजिए । राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मौजूद संगठित अपराध और आतंकवादियों के बीच संबंधों का वर्णन कीजिए ।

  7. मुख्य 2021 · GS Paper III · 15 अंक

    आतंकवाद की जटिलता और तीव्रता, इसके कारणों, सम्बन्धों तथा अप्रिय गठजोड़ का विश्लेषण कीजिए। आतंकवाद के खतरे के उन्मूलन के लिए उठाए जाने वाले उपायों का भी सुझाव दीजिए।

  8. मुख्य 2020 · GS Paper III · 10 अंक

    प्रभावी सीमावर्ती क्षेत्र प्रबन्धन हेतु हिंसावादियों को स्थानीय समर्थन से वंचित करने के आवश्यक उपायों की विवेचना कीजिए और स्थानीय लोगों में अनुकूल धारणा प्रबन्धन के तरीके भी सुझाइए।

  9. मुख्य 2019 · GS Paper III · 10 अंक

    जम्मू और कश्मीर में 'जमात-ए-इस्लामी' पर पाबंदी लगाने से आतंकवादी संगठनों को सहायता पहुँचाने में भूमि-उपरि कार्यकर्ताओं (ओ० जी० डब्ल्यू०) की भूमिका ध्यान का केंद्र बन गई है। उपप्लव (बगावत) प्रभावित क्षेत्रों में आतंकवादी संगठनों को सहायता पहुँचाने में भूमि-उपरि कार्यकर्ताओं द्वारा निभाई जा रही भूमिका का परीक्षण कीजिए। भूमि-उपरि कार्यकर्ताओं के प्रभाव को निष्प्रभावित करने के उपायों की चर्चा कीजिए।

  10. मुख्य 2019 · GS Paper III · 15 अंक

    भारत सरकार ने हाल ही में विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (यू० ए० पी० ए०), 1967 और एन० आइ० ए० अधिनियम के संशोधन के द्वारा आतंकवाद-रोधी कानूनों को मजबूत कर दिया है। मानवाधिकार संगठनों द्वारा विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम का विरोध करने के विस्तार और कारणों पर चर्चा करते समय वर्तमान सुरक्षा परिवेश के संदर्भ में, परिवर्तनों का विश्लेषण कीजिए।

इनमें से किसी प्रश्न का उत्तर लिखें और लगभग एक मिनट में उसकी जाँच पाएँ — रोज़ 2 मुफ़्त।

उत्तर लिखें

आतंकवाद और कट्टरपंथ: हाल की ख़बरों में

पिछले 30 दिनों की ख़बरें जो इस विषय से जुड़ी हैं; हर सुबह अपडेट।

सभी विषयों के PYQ → UPSC सबसे ज़्यादा क्या पूछता है →

इस पेज पर कोई ग़लती दिखी? बताएँ

ग़लत उत्तर, पुराना तथ्य, टाइपो या टूटा लिंक: हमें बताएँ। पुष्टि होने पर हम 48 घंटे के भीतर सुधार करते हैं।