सीमा प्रबंधन पर UPSC के पिछले वर्षों के प्रश्न: 11 मुख्य परीक्षा प्रश्न (2016–2026)
Border management
UPSC ने पिछले 11 वर्षों में सीमा प्रबंधन पर 11 प्रश्न पूछे हैं।
- 1 2016: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 2017: 0 प्रारंभिक, 0 मुख्य
- 2 2018: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
- 1 2019: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 2 2020: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
- 2021: 0 प्रारंभिक, 0 मुख्य
- 1 2022: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 1 2023: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 1 2024: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 1 2025: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 1 2026: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
और PYQ का अभ्यास करें
आज का मुफ़्त PYQ चैलेंज लें — 10 प्रश्न, 12 मिनट, साइन-अप की ज़रूरत नहीं।
सीमा प्रबंधन पर मुख्य परीक्षा के प्रश्न
11 में से सबसे हाल के 10।
-
मुख्य 2026 · GS Paper III · 10 अंक
लद्दाख रणनीतिक रूप से चीन और पाकिस्तान के मध्य स्थित है। स्थानीय लोगों का दिल और दिमाग जीतने के लिये, केन्द्र सरकार द्वारा सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रमों (बी ए डी पी) और सेना द्वारा नागरिक कार्यवाही की विवेचना कीजिए। लद्दाख के लिये संविधान की छठी अनुसूची के प्रावधान की घोषणा की मांग की भी विवेचना कीजिए।
-
मुख्य 2025 · GS Paper III · 15 अंक
भारत के समुद्री व्यापार के संरक्षण के लिए समुद्री सुरक्षा क्यों अत्यावश्यक है ? समुद्री तथा तटीय सुरक्षा की चुनौतियों तथा आगे बढ़ने के मार्ग पर चर्चा कीजिए।
-
मुख्य 2024 · GS Paper III · 15 अंक
भारत की चीन एवं पाकिस्तान के साथ एक दीर्घकालिक अशांत सीमा है जिसमें अनेक विवादास्पद मुद्दे हैं। सीमा के साथ परस्पर-विरोधी मुद्दों तथा सुरक्षा-चुनौतियों का परीक्षण कीजिए। सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बी० ए० डी० पी०) तथा सीमा अवसंरचना और प्रबंधन (बी० आइ० एम०) योजना के अंतर्गत इन क्षेत्रों में किए जाने वाले विकास-कार्यों को भी उल्लिखित कीजिए।
-
मुख्य 2023 · GS Paper III · 10 अंक
सीमा पार से शत्रुओं द्वारा हथियार/गोला-बारूद, ड्रग्स आदि मानवरहित हवाई वाहनों (यू० ए० वी०) की मदद से पहुँचाया जाना हमारी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इस खतरे से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों पर टिप्पणी कीजिए।
-
मुख्य 2022 · GS Paper III · 10 अंक
भारत में समुद्री सुरक्षा चुनौतियाँ क्या हैं ? समुद्री सुरक्षा में सुधार के लिए की गई संगठनात्मक, तकनीकी और प्रक्रियात्मक पहलों की विवेचना कीजिए ।
-
मुख्य 2020 · GS Paper III · 10 अंक
प्रभावी सीमावर्ती क्षेत्र प्रबन्धन हेतु हिंसावादियों को स्थानीय समर्थन से वंचित करने के आवश्यक उपायों की विवेचना कीजिए और स्थानीय लोगों में अनुकूल धारणा प्रबन्धन के तरीके भी सुझाइए।
-
मुख्य 2020 · GS Paper III · 15 अंक
आन्तरिक सुरक्षा ख़तरों तथा नियन्त्रण रेखा सहित म्यांमार, बांग्लादेश और पाकिस्तान सीमाओं पर सीमा-पार अपराधों का विश्लेषण कीजिए। विभिन्न सुरक्षा बलों द्वारा इस सन्दर्भ में निभाई गई भूमिका की विवेचना भी कीजिए।
-
मुख्य 2019 · GS Paper III · 15 अंक
उत्तर-पूर्वी भारत में उपप्लवियों की सीमा के आरपार आवाजाही, सीमा की पुलिसिंग के सामने अनेक सुरक्षा चुनौतियों में से केवल एक है। भारत-म्यांमार सीमा के आरपार वर्तमान में आरंभ होने वाली विभिन्न चुनौतियों का परीक्षण कीजिए। साथ ही चुनौतियों का प्रतिरोध करने के कदमों पर चर्चा कीजिए।
-
मुख्य 2018 · GS Paper III · 10 अंक
चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सी० पी० ई० सी०) को चीन की अपेक्षाकृत अधिक विशाल 'एक पट्टी एक सड़क' पहल के एक मूलभूत भाग के रूप में देखा जा रहा है। सी० पी० ई० सी० का एक संक्षिप्त वर्णन प्रस्तुत कीजिए और भारत द्वारा उससे किनारा करने के कारण गिनाइए।
-
मुख्य 2018 · GS Paper III · 15 अंक
संसार के दो सबसे बड़े अवैध अफ़ीम उगाने वाले राज्यों से भारत की निकटता ने भारत की आंतरिक सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। नशीली दवाओं के अवैध व्यापार एवं बंदूक बेचने, गुपचुप धन विदेश भेजने और मानव तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों के बीच कड़ियों को स्पष्ट कीजिए। इन गतिविधियों को रोकने के लिए क्या-क्या प्रतिरोधी उपाय किए जाने चाहिए?
इनमें से किसी प्रश्न का उत्तर लिखें और लगभग एक मिनट में उसकी जाँच पाएँ — रोज़ 2 मुफ़्त।
उत्तर लिखेंसीमा प्रबंधन: हाल की ख़बरों में
पिछले 30 दिनों की ख़बरें जो इस विषय से जुड़ी हैं; हर सुबह अपडेट।
- 11 नव॰ Indian Navy Coordinates Fifth Edition of Pan-India Coastal Defence Exercise 'Sea Vigil-26'
Exercise Sea Vigil-26 is coordinated by the Indian Navy and acts as a build-up to the biennial Theatre Level Readiness Operational Exercise (TROPEX).
- 7 नव॰ Raksha Mantri Reviews Operational Readiness and Infrastructure at Bagdogra
Trishakti Corps (33 Corps), Air Force Station Bagdogra, Second Tour of Duty for Agniveers.
- 6 नव॰ Maiden BIMSTEC Maritime Security Exercise Culminates at Andaman and Nicobar Command
BIMSTEC, Andaman and Nicobar Command (ANC), and Sri Vijaya Puram.
- 31 अक्टू॰ Inaugural BIMSTEC Maritime Security Exercise Commences
Inaugural BIMSTEC Maritime Security Exercise features participation from all seven member states and highlights the Andaman and Nicobar Command.