मुफ़्त मासिक अखिल भारतीय प्रारंभिक मॉक
हर महीने असली परीक्षा जैसा पूरा प्रारंभिक पेपर, सभी के लिए एक जैसा। मुफ़्त; बस साइन इन करें।
अगला मॉक: रविवार, 3 जनवरी 2027 से रविवार, 10 जनवरी 2027 तक।
मॉक में क्या है
- सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र I: 100 प्रश्न, 120 मिनट, सही पर +2, ग़लत पर −0.66।
- CSAT: 80 प्रश्न, 120 मिनट, सही पर +2.5, ग़लत पर −0.83। 66.67 अंक (33%) पर क्वालीफ़ाई।
- महीने के पहले रविवार से 8 दिन खुला; हर पेपर एक बार, अपनी सुविधा के समय।
- हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में प्रश्न।
मॉक के बाद
- आपका स्कोर तुरंत, पिछले वर्ष के सामान्य कट-ऑफ़ से तुलना के साथ।
- 200 या अधिक प्रतिभागी होने पर अखिल भारतीय रैंक और पर्सेंटाइल; उससे कम पर केवल स्कोर, ताकि रैंक का कोई मतलब हो।
- बंद होने के अगले दिन सभी उत्तर, व्याख्या, और हर प्रश्न पर लगा समय।
बीच के हफ़्तों के लिए: पिछले वर्षों के पूरे प्रारंभिक पेपर →