मुख्य सामग्री पर जाएँ
UPSC Saarthee

वामपंथी उग्रवाद और विद्रोह पर UPSC के पिछले वर्षों के प्रश्न: 8 मुख्य परीक्षा प्रश्न (2017–2025)

Left-wing extremism and insurgency

UPSC ने पिछले 9 वर्षों में वामपंथी उग्रवाद और विद्रोह पर 8 प्रश्न पूछे हैं।

वर्षवार प्रश्न मुख्य
  1. 1 2017: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
  2. 1 2018: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
  3. 2 2019: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
  4. 1 2020: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
  5. 2021: 0 प्रारंभिक, 0 मुख्य
  6. 1 2022: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
  7. 2023: 0 प्रारंभिक, 0 मुख्य
  8. 2024: 0 प्रारंभिक, 0 मुख्य
  9. 2 2025: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य

और PYQ का अभ्यास करें

आज का मुफ़्त PYQ चैलेंज लें — 10 प्रश्न, 12 मिनट, साइन-अप की ज़रूरत नहीं।

वामपंथी उग्रवाद और विद्रोह पर मुख्य परीक्षा के प्रश्न

  1. मुख्य 2025 · GS Paper III · 10 अंक

    भारत सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि वामपंथी उग्रवाद (एल डब्ल्यू ई) 2026 तक समाप्त कर दिया जाएगा। आप एल डब्ल्यू ई से क्या समझते हैं तथा जनता इससे किस प्रकार प्रभावित है ? एल डब्ल्यू ई को समाप्त करने के लिए सरकार ने क्या उपाय किए हैं ?

  2. मुख्य 2025 · GS Paper III · 15 अंक

    उत्तर-पूर्वी राज्यों में आन्तरिक सुरक्षा एवं शांति प्रक्रिया में कौन-सी प्रमुख चुनौतियाँ हैं ? विगत एक दशक में सरकार द्वारा किए गए विभिन्न सहमति-पत्रों तथा शांति समझौतों के रूप में ली गई पहलों का खाका खींचिए।

  3. मुख्य 2022 · GS Paper III · 15 अंक

    नक्सलवाद एक सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक मुद्दा है जो एक हिंसक आन्तरिक सुरक्षा ख़तरे के रूप में प्रकट होता है । इस संदर्भ में उभरते हुए मुद्दों की चर्चा कीजिए और नक्सलवाद के ख़तरे से निपटने की बहुस्तरीय रणनीति का सुझाव दीजिए ।

  4. मुख्य 2020 · GS Paper III · 15 अंक

    भारत के पूर्वी भाग में वामपंथी उग्रवाद के निर्धारक क्या हैं? प्रभावित क्षेत्रों में ख़तरों के प्रतिकारार्थ भारत सरकार, नागरिक प्रशासन एवं सुरक्षा बलों को किस सामरिकी को अपनाना चाहिए?

  5. मुख्य 2019 · GS Paper III · 10 अंक

    जम्मू और कश्मीर में 'जमात-ए-इस्लामी' पर पाबंदी लगाने से आतंकवादी संगठनों को सहायता पहुँचाने में भूमि-उपरि कार्यकर्ताओं (ओ० जी० डब्ल्यू०) की भूमिका ध्यान का केंद्र बन गई है। उपप्लव (बगावत) प्रभावित क्षेत्रों में आतंकवादी संगठनों को सहायता पहुँचाने में भूमि-उपरि कार्यकर्ताओं द्वारा निभाई जा रही भूमिका का परीक्षण कीजिए। भूमि-उपरि कार्यकर्ताओं के प्रभाव को निष्प्रभावित करने के उपायों की चर्चा कीजिए।

  6. मुख्य 2019 · GS Paper III · 15 अंक

    उत्तर-पूर्वी भारत में उपप्लवियों की सीमा के आरपार आवाजाही, सीमा की पुलिसिंग के सामने अनेक सुरक्षा चुनौतियों में से केवल एक है। भारत-म्यांमार सीमा के आरपार वर्तमान में आरंभ होने वाली विभिन्न चुनौतियों का परीक्षण कीजिए। साथ ही चुनौतियों का प्रतिरोध करने के कदमों पर चर्चा कीजिए।

  7. मुख्य 2018 · GS Paper III · 10 अंक

    वामपंथी उग्रवाद में अधोमुखी प्रवृत्ति दिखाई दे रही है, परंतु अभी भी देश के अनेक भाग इससे प्रभावित हैं। वामपंथी उग्रवाद द्वारा प्रस्तुत चुनौतियों का विरोध करने के लिए भारत सरकार के दृष्टिकोण को संक्षेप में स्पष्ट कीजिए।

  8. मुख्य 2017 · GS Paper III · 10 अंक

    भारत का उत्तर-पूर्वी प्रदेश बहुत लम्बे समय से विद्रोह-ग्रसित है । इस प्रदेश में सशस्त्र विद्रोह की अतिजीविता के मुख्य कारणों का विश्लेषण कीजिए ।

इनमें से किसी प्रश्न का उत्तर लिखें और लगभग एक मिनट में उसकी जाँच पाएँ — रोज़ 2 मुफ़्त।

उत्तर लिखें

सभी विषयों के PYQ → UPSC सबसे ज़्यादा क्या पूछता है →

इस पेज पर कोई ग़लती दिखी? बताएँ

ग़लत उत्तर, पुराना तथ्य, टाइपो या टूटा लिंक: हमें बताएँ। पुष्टि होने पर हम 48 घंटे के भीतर सुधार करते हैं।