NGO, स्वयं सहायता समूह और नागरिक समाज पर UPSC के पिछले वर्षों के प्रश्न: 15 मुख्य परीक्षा प्रश्न (2016–2026)
NGOs, self-help groups and civil society
UPSC ने पिछले 11 वर्षों में NGO, स्वयं सहायता समूह और नागरिक समाज पर 15 प्रश्न पूछे हैं।
- 1 2016: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 2 2017: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
- 2018: 0 प्रारंभिक, 0 मुख्य
- 2 2019: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
- 1 2020: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 3 2021: 0 प्रारंभिक, 3 मुख्य
- 1 2022: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 1 2023: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 1 2024: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 2 2025: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
- 1 2026: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
और PYQ का अभ्यास करें
आज का मुफ़्त PYQ चैलेंज लें — 10 प्रश्न, 12 मिनट, साइन-अप की ज़रूरत नहीं।
NGO, स्वयं सहायता समूह और नागरिक समाज पर मुख्य परीक्षा के प्रश्न
15 में से सबसे हाल के 10।
-
मुख्य 2026 · GS Paper II · 15 अंक
दबाव समूह, सामाजिक आंदोलन एवं कॉर्पोरेट लॉबी किस सीमा तक बहिष्कृत हितों का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत में बहुलवादी लोकतंत्र को गहराई प्रदान कर रहे हैं ? कॉर्पोरेट सम्पदा एवं राजनीतिक शक्ति के बढ़ते हुए गठजोड़ से क्या औपचारिक लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता को ख़तरा उत्पन्न हो रहा है ? विश्लेषण कीजिए ।
-
मुख्य 2025 · GS Paper II · 10 अंक
नागरिक समाज संगठनों को गैर-राज्य अभिनेता की तुलना में प्रायः राज्य-विरोधी अभिनेता माना जाता है। क्या आप सहमत हैं? औचित्य सिद्ध कीजिए।
-
मुख्य 2025 · GS Paper II · 15 अंक
पर्यावरण दबाव समूह क्या हैं? भारत में जागरूकता बढ़ाने, नीतियों को प्रभावित करने और पर्यावरण संरक्षण की वकालत करने में उनकी भूमिका का विवेचन कीजिए।
-
मुख्य 2024 · GS Paper II · 10 अंक
कतिपय अत्यावश्यक सार्वजनिक मुद्दों से सम्बन्धित होने के कारण, सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्टों में भारत के विकास को अधिक समावेशी बनाने का सामर्थ्य है । टिप्पणी कीजिए।
-
मुख्य 2023 · GS Paper II · 15 अंक
भारत में राज्य विधायिकाओं में महिलाओं की प्रभावी एवं सार्थक भागीदारी और प्रतिनिधित्व के लिये नागरिक समाज समूहों के योगदान पर विचार कीजिए।
-
मुख्य 2022 · GS Paper II · 15 अंक
क्या आप इस मत से सहमत हैं कि विकास हेतु दाता अभिकरणों पर बढ़ती निर्भरता विकास प्रक्रिया में सामुदायिक भागीदारी के महत्त्व को घटाती है ? अपने उत्तर के औचित्य को सिद्ध कीजिए ।
-
मुख्य 2021 · GS Paper II · 10 अंक
“भारत में सार्वजनिक नीति बनाने में दबाव समूह महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” समझाइए कि व्यवसाय संघ, सार्वजनिक नीतियों में किस प्रकार योगदान करते हैं।
-
मुख्य 2021 · GS Paper II · 10 अंक
क्या लैंगिक असमानता, गरीबी और कुपोषण के दुष्चक्र को महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सूक्ष्म वित्त (माइक्रोफाइनेन्स) प्रदान करके तोड़ा जा सकता है? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
-
मुख्य 2021 · GS Paper II · 15 अंक
क्या नागरिक समाज और गैर-सरकारी संगठन, आम नागरिक को लाभ प्रदान करने के लिए लोक सेवा प्रदायगी का वैकल्पिक प्रतिमान प्रस्तुत कर सकते हैं? इस वैकल्पिक प्रतिमान की चुनौतियों की विवेचना कीजिए।
-
मुख्य 2020 · GS Paper II · 15 अंक
“सूक्ष्म-वित्त एक गरीबी-रोधी टीका है जो भारत में ग्रामीण दरिद्र की परिसंपत्ति निर्माण और आयसुरक्षा के लिए लक्षित है”। स्वयं सहायता समूहों की भूमिका का मूल्यांकन ग्रामीण भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ साथ उपरोक्त दोहरे उद्देश्यों के लिए कीजिए।
इनमें से किसी प्रश्न का उत्तर लिखें और लगभग एक मिनट में उसकी जाँच पाएँ — रोज़ 2 मुफ़्त।
उत्तर लिखें