नीतिशास्त्र और मानवीय सह-संबंध पर UPSC के पिछले वर्षों के प्रश्न: 47 मुख्य परीक्षा प्रश्न (2016–2026)
Ethics and human interface
UPSC ने पिछले 11 वर्षों में नीतिशास्त्र और मानवीय सह-संबंध पर 47 प्रश्न पूछे हैं।
- 4 2016: 0 प्रारंभिक, 4 मुख्य
- 7 2017: 0 प्रारंभिक, 7 मुख्य
- 3 2018: 0 प्रारंभिक, 3 मुख्य
- 2 2019: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
- 5 2020: 0 प्रारंभिक, 5 मुख्य
- 1 2021: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 5 2022: 0 प्रारंभिक, 5 मुख्य
- 4 2023: 0 प्रारंभिक, 4 मुख्य
- 8 2024: 0 प्रारंभिक, 8 मुख्य
- 4 2025: 0 प्रारंभिक, 4 मुख्य
- 4 2026: 0 प्रारंभिक, 4 मुख्य
और PYQ का अभ्यास करें
आज का मुफ़्त PYQ चैलेंज लें — 10 प्रश्न, 12 मिनट, साइन-अप की ज़रूरत नहीं।
नीतिशास्त्र और मानवीय सह-संबंध पर मुख्य परीक्षा के प्रश्न
47 में से सबसे हाल के 10।
-
मुख्य 2026 · GS Paper IV · 10 अंक
समय के अभाव में विश्वविद्यालय का एक प्रोफेसर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से एक Ph.D. के मूल्यांकन का प्रतिवेदन लेकर और उसे कुछ संशोधित कर जमा कर देता है। जवाबदेही और निष्ठा के परिप्रेक्ष्य में इस पर विचार कीजिए।
-
मुख्य 2026 · GS Paper IV · 10 अंक
राष्ट्रीय सुरक्षा एवं मानवाधिकार के हितों के बीच किस तरह से संतुलन स्थापित किया जा सकता है? विचार कीजिए।
-
मुख्य 2026 · GS Paper IV · 10 अंक
लम्बी अवधि तक दवाओं के प्रयोग से उत्पन्न इसके गंभीर कुप्रभावों पर बल देते हुए एक चिकित्सक एक महिला रोगी के परिवार वालों को सर्जरी के लिए राजी कर लेता है। रोगी हिचकिचाती हुई अपनी सर्जरी की स्वीकृति देती है, जबकि उसका प्राथमिक चुनाव दवाओं से ही इलाज कराने का था। इस प्रसंग में चिकित्सक की गतिविधि की विवेचना करते हुए पितृवाद (पैटर्नलिज़्म) एवं उपकार (बेनीफिसेन्स) की अवधारणा को व्याख्यायित कीजिए।
-
मुख्य 2026 · GS Paper IV · 10 अंक
कुछ नीतिवादी दार्शनिकों का तर्क है कि जो आर्थिक रूप से अत्यंत कमज़ोर हैं, उनके लिए अपनी आर्थिक स्थिति को विशेष रूप से प्रभावित किए बगैर, अपने संसाधनों में से कुछ खर्च करना सिर्फ परोपकार नहीं, हमारा नैतिक कर्तव्य है। परोपकार एवं कर्तव्य के बीच अंतर को स्पष्ट करते हुए इस कथन की पुष्टि कीजिए।
-
मुख्य 2025 · GS Paper IV · 10 अंक
मौजूदा डिजिटल युग में सोशल मीडिया ने संचार और बातचीत के तरीके में क्रांति ला दी है । हालाँकि इसने कई नैतिक मुद्दे और चुनौतियाँ खड़ी कर दी है । इस संबंध में मूल नैतिक दुविधाओं का वर्णन कीजिए ।
-
मुख्य 2025 · GS Paper IV · 10 अंक
कार्ल वॉन क्लॉजविट्ज ने एक बार कहा था, “युद्ध दूसरे माध्यमों से की जाने वाली एक कूटनीति है ।” समकालीन भू-राजनीतिक संघर्ष के वर्तमान संदर्भ में उपर्युक्त कथन का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए ।
-
मुख्य 2025 · GS Paper IV · 10 अंक
महान विचारकों के तीन उद्धरण नीचे दिए गए हैं । वर्तमान संदर्भ में, प्रत्येक उद्धरण आपको क्या संप्रेषित करता है ? “किसी समाज की शक्ति उसके कानूनों में नहीं, बल्कि उसके लोगों की नैतिकता में होती है ।” – स्वामी विवेकानंद
-
मुख्य 2025 · GS Paper IV · 20 अंक
भारतीय संविधान में निहित राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों के अनुरूप रोटी, कपड़ा और मकान की बुनियादी जरूरतों को सुनिश्चित करना सरकार का संवैधानिक दायित्व है । इस आदेश का पालन करते हुए, जिला प्रशासन ने समाज के बेघर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवास विकसित करने हेतु वनभूमि के एक हिस्से की सफाई का प्रस्ताव रखा । हालाँकि, प्रस्तावित भूमि पारिस्थितिक रूप से एक संवेदनशील क्षेत्र है जो सदियों पुराने पेड़ों, औषधीय पौधों और महत्वपूर्ण जैवविविधता से परिपूर्ण है । इसके अलावा, ये वन सूक्ष्म जलवायु और वर्षा को विनियमित करने, वन्यजीवों के लिए आश्रय प्रदान करने, मृत्तिका की उर्वरता बढ़ाने, भूमि/मृदा अपरदन रोकने एवं आदिवासी तथा खानाबदोश समुदायों की आजीविका को बनाए रखने में मदद करते हैं । पारिस्थितिक और सामाजिक लागतों के बावजूद, प्रशासन उक्त प्रस्ताव के पक्ष में तर्क देता है कि यह पहल मौलिक मानवाधिकारों को एक महत्वपूर्ण कल्याणपरक प्राथमिकता के रूप में संबोधित करती है । इसके अलावा, इस समावेशी आवास विकास के माध्यम से गरीबों के उत्थान और सशक्तिकरण से सरकार का कर्तव्य पूरा होगा । पुनः जंगली जानवरों के खतरे और बार-बार होनेवाले मानव-वन्यजीव संघर्ष के कारण ये वनक्षेत्र असुरक्षित हो गए हैं । अंत में, वनक्षेत्रों को साफ करने से इन इलाकों को कथित तौर पर छिपने के स्थानों के रूप में उपयोग करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है, जिससे कानून और व्यवस्था में सुधार होगा । (a) क्या बेघरों के लिए सामाजिक कल्याणपरक उद्देश्यों की पूर्ति हेतु वनों की कटाई को नैतिक रूप से उचित ठहराया जा सकता है ? (b) मानव विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को संतुलित करने में समाजार्थिक, प्रशासनिक और नैतिक चुनौतियाँ क्या हैं ? (c) पर्यावरणीय अखंडता और मानवीय गरिमा – दोनों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कौन से ठोस विकल्प या नीतिगत हस्तक्षेप प्रस्तावित किए जा सकते हैं ?
-
मुख्य 2024 · GS Paper IV · 10 अंक
प्रशासनिक तर्कसंगत निर्णय लेने के लिए इनपुट के एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का अनुप्रयोग एक बहस का मुद्दा है। नैतिक दृष्टिकोण से इस कथन का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
-
मुख्य 2024 · GS Paper IV · 10 अंक
“नैतिकता में कई प्रमुख आयाम शामिल हैं जो व्यक्तियों और संगठनों को नैतिक रूप से ज़िम्मेदार व्यवहार की दिशा में मार्गदर्शन करने में महत्त्वपूर्ण हैं।” मानवीय कार्यों को प्रभावित करने वाले नैतिकता के प्रमुख आयामों की व्याख्या कीजिए। चर्चा कीजिए कि ये आयाम पेशेवर संदर्भ में नैतिक निर्णय लेने को कैसे आकार देते हैं।
इनमें से किसी प्रश्न का उत्तर लिखें और लगभग एक मिनट में उसकी जाँच पाएँ — रोज़ 2 मुफ़्त।
उत्तर लिखें