भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर UPSC के पिछले वर्षों के प्रश्न: 9 मुख्य परीक्षा प्रश्न (2016–2025)
Emotional intelligence
UPSC ने पिछले 10 वर्षों में भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर 9 प्रश्न पूछे हैं।
- 1 2016: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 1 2017: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 1 2018: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 1 2019: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 1 2020: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 1 2021: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 2022: 0 प्रारंभिक, 0 मुख्य
- 2 2023: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
- 2024: 0 प्रारंभिक, 0 मुख्य
- 1 2025: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
और PYQ का अभ्यास करें
आज का मुफ़्त PYQ चैलेंज लें — 10 प्रश्न, 12 मिनट, साइन-अप की ज़रूरत नहीं।
भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर मुख्य परीक्षा के प्रश्न
-
मुख्य 2025 · GS Paper IV · 10 अंक
महान विचारकों के तीन उद्धरण नीचे दिए गए हैं । वर्तमान संदर्भ में, प्रत्येक उद्धरण आपको क्या संप्रेषित करता है ? “जो लोग मुसीबत में भी शांत रहते हैं, मुसीबत ही स्वयं परेशान होगी ।” – तिरुवल्लुवर
-
मुख्य 2023 · GS Paper IV · 10 अंक
“सफलता, चरित्र, खुशी और जीवन-भर की उपलब्धियों के लिए वास्तव में जो मायने रखता है वह निश्चित रूप से भावनात्मक कौशलों का एक समूह है — आपका ई.क्यू. — न कि विशुद्ध रूप से संज्ञानात्मक क्षमताएँ जो पारंपरिक आई.क्यू. परीक्षणों से मापी जाती हैं ।” क्या आप इस मत से सहमत हैं ? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क दीजिए ।
-
मुख्य 2023 · GS Paper IV · 20 अंक
हाल ही में आप केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त हुए हैं । आपके प्रभाग के मुख्य आर्किटेक्ट, जो छह महीने में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर उत्साहपूर्वक कार्य कर रहे हैं, जिसका सफल समापन उनके बचे हुए जीवन में एक स्थायी प्रतिष्ठा हासिल करेगा । मैनचेस्टर आर्किटेक्चर स्कूल, यूके से प्रशिक्षित, एक नई महिला आर्किटेक्ट, सीमा ने आपके प्रभाग में बतौर वरिष्ठ आर्किटेक्ट कार्यभार सम्भाला है । इस प्रोजेक्ट के बारे में विवरण देने के दौरान, सीमा ने कुछ सुझाव दिए जो न केवल प्रोजेक्ट में मूल्य वृद्धि करेंगे, बल्कि प्रोजेक्ट की समापन अवधि भी घटा देंगे । इससे मुख्य आर्किटेक्ट असुरक्षित हो गए और सारा श्रेय सीमा को प्राप्त होने की उन्हें लगातार चिन्ता होने लगी । नतीजन, उसने सीमा के प्रति एक निष्क्रिय और आक्रामक व्यवहार अपना लिया जो सीमा के लिए अपमानजनक हो गया । सीमा उलझन में पड़ गई क्योंकि मुख्य आर्किटेक्ट उसे नीचा दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं । वह अक्सर दूसरे सहयोगियों के सामने सीमा को ग़लत ठहराते और उससे ऊँची आवाज़ में बात करते । इस लगातार उत्पीड़न से सीमा आत्मविश्वास और आत्मसम्मान खोने लगी । वह लगातार तनाव, चिंता और दबाव महसूस करती । ऐसा प्रतीत हुआ कि सीमा मुख्य आर्किटेक्ट से डर भरे विस्मय में थी क्योंकि वह एक लम्बे समय से कार्यालय में थे और उनके पास इस कार्य क्षेत्र में व्यापक अनुभव था । सीमा की उत्कृष्ट शैक्षणिक योग्यता और पूर्व संस्थाओं में कैरियर रिकॉर्ड से आप अवगत हैं । हालाँकि, आपको डर है कि इस उत्पीड़न से सीमा को इस महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अत्यन्त आवश्यक योगदान पर समझौता करना पड़ सकता है और यह उसकी भावनात्मक कुशलता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है । आपको अपने समकक्ष लोगों से भी पता चला है कि वह त्यागपत्र देने के बारे में सोच रही है । (a) उपर्युक्त मामले में कौन-से नैतिक मुद्दे शामिल हैं ? (b) प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए तथा सीमा को संस्था में बनाए रखने के लिए आपके पास क्या विकल्प उपलब्ध हैं ? (c) सीमा की दुर्दशा के लिए आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी ? संस्था में ऐसी घटनाएँ रोकने के लिए आप क्या कदम उठाएँगे ?
-
मुख्य 2021 · GS Paper IV · 10 अंक
उस नैतिकता अथवा नैतिक आदर्श, जिसको आप अंगीकार करते हैं, से समझौता किए बिना क्या भावनात्मक बुद्धि अंतरात्मा के संकट की स्थिति से उबरने में सहायता करती है? आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
-
मुख्य 2020 · GS Paper IV · 10 अंक
संवेगात्मक बुद्धि के मुख्य घटक क्या हैं ? क्या उन्हें सीखा जा सकता है ? विवेचना कीजिए।
-
मुख्य 2019 · GS Paper IV · 10 अंक
संवेगात्मक बुद्धि आपके अपने संवेदों से आपके विरुद्ध कार्य करने के बजाय आपके लिए कार्य करवाने का सामर्थ्य है । क्या आप इस विचार से सहमत हैं ? विवेचना कीजिए ।
-
मुख्य 2018 · GS Paper IV · 10 अंक
वर्तमान संदर्भ में निम्नलिखित में से प्रत्येक उद्धरण का आपके विचार से क्या अभिप्राय है ? “क्रोध और असहिष्णुता सही समझ के शत्रु हैं ।” — महात्मा गाँधी
-
मुख्य 2017 · GS Paper IV · 10 अंक
प्रशासनिक पद्धतियों में भावनात्मक बुद्धि का आप किस तरह प्रयोग करेंगे ?
-
मुख्य 2016 · GS Paper IV · 10 अंक
क्रोध एक हानिकारक नकारात्मक संवेग है । यह व्यक्तिगत जीवन एवं कार्य जीवन दोनों के लिए हानिकर है । (a) चर्चा कीजिए कि यह किस प्रकार नकारात्मक संवेगों और अवांछनीय व्यवहारों को पैदा कर देता है । (b) इसे कैसे व्यवस्थित एवं नियंत्रित किया जा सकता है ?
इनमें से किसी प्रश्न का उत्तर लिखें और लगभग एक मिनट में उसकी जाँच पाएँ — रोज़ 2 मुफ़्त।
उत्तर लिखें