अभिवृत्ति पर UPSC के पिछले वर्षों के प्रश्न: 8 मुख्य परीक्षा प्रश्न (2016–2025)
Attitude
UPSC ने पिछले 10 वर्षों में अभिवृत्ति पर 8 प्रश्न पूछे हैं।
- 2 2016: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
- 1 2017: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 2018: 0 प्रारंभिक, 0 मुख्य
- 2019: 0 प्रारंभिक, 0 मुख्य
- 2 2020: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
- 1 2021: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 1 2022: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 2023: 0 प्रारंभिक, 0 मुख्य
- 2024: 0 प्रारंभिक, 0 मुख्य
- 1 2025: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
और PYQ का अभ्यास करें
आज का मुफ़्त PYQ चैलेंज लें — 10 प्रश्न, 12 मिनट, साइन-अप की ज़रूरत नहीं।
अभिवृत्ति पर मुख्य परीक्षा के प्रश्न
-
मुख्य 2025 · GS Paper IV · 10 अंक
महान विचारकों के तीन उद्धरण नीचे दिए गए हैं । वर्तमान संदर्भ में, प्रत्येक उद्धरण आपको क्या संप्रेषित करता है ? “मेरी पीढ़ी की सबसे बड़ी खोज यह है कि मनुष्य अपना दृष्टिकोण बदलकर अपना जीवन बदल सकता है ।” – विलियम जोन्स
-
मुख्य 2022 · GS Paper IV · 10 अंक
सभी सिविल सेवकों को प्रदान किए गए नियम और विनियम समान हैं, फिर भी प्रदर्शन में अंतर है। सकारात्मक सोच वाले अधिकारी नियमों और विनियमों के मामले के पक्ष में व्याख्या करने और सफलता प्राप्त करने में समर्थ होते हैं, जबकि नकारात्मक सोच वाले अधिकारी मामले के खिलाफ समान नियमों और विनियमों की व्याख्या करके लक्ष्य प्राप्त करने में असमर्थ होते हैं। सोदाहरण विवेचन कीजिए।
-
मुख्य 2021 · GS Paper IV · 10 अंक
अभिवृत्ति एक महत्त्वपूर्ण घटक है, जो मानव के विकास में निवेश (इनपुट) का काम करता है। ऐसी उपयुक्त अभिवृत्ति का विकास कैसे करें, जो एक लोक सेवक के लिए आवश्यक है?
-
मुख्य 2020 · GS Paper IV · 10 अंक
‘घृणा व्यक्ति की बुद्धिमत्ता और अन्तःकरण के लिए संहारक है जो राष्ट्र के चित् को विषाक्त कर सकती है।’ क्या आप इस विचार से सहमत हैं ? अपने उत्तर की तर्कसंगत व्याख्या करें।
-
मुख्य 2020 · GS Paper IV · 10 अंक
सकारात्मक अभिवृत्ति एक लोक सेवक की अनिवार्य विशेषता मानी जाती है जिसे प्रायः नितान्त दबाव में कार्य करना पड़ता है। एक व्यक्ति की सकारात्मक अभिवृत्ति में क्या योगदान देता है ?
-
मुख्य 2017 · GS Paper IV · 10 अंक
नैतिक आचरण वाले तरुण लोग सक्रिय राजनीति में शामिल होने के लिए उत्सुक नहीं होते हैं । उनको सक्रिय राजनीति में अभिप्रेरित करने के लिए उपाय सुझाइए ।
-
मुख्य 2016 · GS Paper IV · 10 अंक
सामाजिक प्रभाव और समझाना-बुझाना स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के लिए किस प्रकार योगदान कर सकते हैं ?
-
मुख्य 2016 · GS Paper IV · 10 अंक
जीवन, कार्य, अन्य व्यक्तियों एवं समाज के प्रति हमारी अभिवृत्तियाँ आमतौर पर अनजाने में परिवार एवं उस सामाजिक परिवेश के द्वारा रूपित हो जाती हैं, जिसमें हम बड़े होते हैं । अनजाने में प्राप्त इनमें से कुछ अभिवृत्तियाँ एवं मूल्य अक्सर आधुनिक लोकतांत्रिक एवं समतावादी समाज के नागरिकों के लिए अवांछनीय होते हैं । (a) आज के शिक्षित भारतीयों में विद्यमान ऐसे अवांछनीय मूल्यों की विवेचना कीजिए । (b) ऐसी अवांछनीय अभिवृत्तियों को कैसे बदला जा सकता है तथा लोक सेवाओं के लिए आवश्यक समझे जाने वाले सामाजिक-नैतिक मूल्यों को आकांक्षी तथा कार्यरत लोक सेवकों में किस प्रकार संवर्धित किया जा सकता है ?
इनमें से किसी प्रश्न का उत्तर लिखें और लगभग एक मिनट में उसकी जाँच पाएँ — रोज़ 2 मुफ़्त।
उत्तर लिखें