लोक सेवा मूल्य और प्रशासन में नैतिकता पर UPSC के पिछले वर्षों के प्रश्न: 78 मुख्य परीक्षा प्रश्न (2016–2026)
Public service values and ethics in administration
UPSC ने पिछले 11 वर्षों में लोक सेवा मूल्य और प्रशासन में नैतिकता पर 78 प्रश्न पूछे हैं।
- 5 2016: 0 प्रारंभिक, 5 मुख्य
- 3 2017: 0 प्रारंभिक, 3 मुख्य
- 10 2018: 0 प्रारंभिक, 10 मुख्य
- 9 2019: 0 प्रारंभिक, 9 मुख्य
- 5 2020: 0 प्रारंभिक, 5 मुख्य
- 6 2021: 0 प्रारंभिक, 6 मुख्य
- 10 2022: 0 प्रारंभिक, 10 मुख्य
- 8 2023: 0 प्रारंभिक, 8 मुख्य
- 7 2024: 0 प्रारंभिक, 7 मुख्य
- 10 2025: 0 प्रारंभिक, 10 मुख्य
- 5 2026: 0 प्रारंभिक, 5 मुख्य
और PYQ का अभ्यास करें
आज का मुफ़्त PYQ चैलेंज लें — 10 प्रश्न, 12 मिनट, साइन-अप की ज़रूरत नहीं।
लोक सेवा मूल्य और प्रशासन में नैतिकता पर मुख्य परीक्षा के प्रश्न
78 में से सबसे हाल के 10।
-
मुख्य 2026 · GS Paper IV · 10 अंक
एक औद्योगिक घराना एक ऐसी परियोजना पर काम कर रहा है, जिसके कारण एक वन-समुदाय अपने प्राकृतिक वासस्थान से विस्थापित हो सकता है। उक्त ज़िले के प्रशासनिक अधिकारी के रूप में आप किन नैतिक चुनौतियों का सामना करेंगे?
-
मुख्य 2026 · GS Paper IV · 10 अंक
एक विलुप्तप्राय जनजाति गहन कंकालीय विरूपता (स्केलेटल डिफॉर्मिटी) से ग्रस्त है। एक विश्वविद्यालयी शोध ने एक खनिज-पूरक को इसके संभावित उपचार के लिए चिह्नित किया है, यद्यपि इसका चिकित्सकीय परीक्षण होना अभी शेष है। क्या ज़िलाधिकारी (डी० एम०) को इस शोध का उपयोग इस जनजाति पर करवाना चाहिए? आयुर्वैज्ञानिक एवं प्रशासनिक नैतिकता की दृष्टि से इस पर विचार कीजिए।
-
मुख्य 2026 · GS Paper IV · 10 अंक
सुदूर क्षेत्रों में स्थित विद्यालय प्रायः सरकारी नियमों के अनुसार पूर्ण रूप से काम नहीं कर पाते हैं। हालाँकि, यदि उन पर ये नियम कठोरता से लागू किए जाएँ, तो अधिकतर विद्यालय बंद हो जाएँगे। एक प्रशासनिक अधिकारी को नियमों को लागू करने और विद्यार्थियों के शैक्षणिक अधिकारों के बीच कैसे संतुलन स्थापित करना चाहिए?
-
मुख्य 2026 · GS Paper IV · 10 अंक
अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में नैतिक मूल्यों एवं मानदंडों की अपेक्षा राष्ट्र-राज्यों के रणनीतिक हितों को अक्सर अधिक महत्त्व दिया जाता है। नैतिक दृष्टिकोण से इसकी विवेचना कीजिए।
-
मुख्य 2026 · GS Paper IV · 10 अंक
अपने निजी सहायक (पी० ए०) के निवेदन पर ज़िलाधिकारी (डी० एम०) विद्यालय के एक अध्यापक का स्थानांतरण रोक देता है, जो इस निजी सहायक की अधिगम अक्षमता वाली बेटी को ट्यूशन पढ़ाता है। इस संदर्भ में समानुभूति बनाम कर्तव्यपालन के पक्षों पर विचार कीजिए।
-
मुख्य 2025 · GS Paper IV · 10 अंक
“संवैधानिक नैतिकता कोई स्वाभाविक मनोभाव नहीं है, बल्कि नागरिक शिक्षा और कानून के शासन के पालन का परिणाम है ।” सिविल सेवक के लिए संवैधानिक नैतिकता का परीक्षण करते हुए लोक प्रशासन में सुशासन को बढ़ावा देने और जवाबदेही सुनिश्चित करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालिए ।
-
मुख्य 2025 · GS Paper IV · 10 अंक
राष्ट्रिय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देश में पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं की पर्यावरणीय मंजूरी पर विवादों से संबंधित नैतिक दुविधाओं का परीक्षण कीजिए ।
-
मुख्य 2025 · GS Paper IV · 10 अंक
किसी भी प्रकार की सामाजिक पुनर्रचना के लिए कल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने हेतु एक सिविल सेवक को नैतिक ढाँचे में तर्क और आलोचनात्मक सोच का उपयोग करना चाहिए । उपयुक्त उदाहरणों के साथ इस कथन की पुष्टि कीजिए ।
-
मुख्य 2025 · GS Paper IV · 10 अंक
“जो व्यक्ति अपने कर्त्तव्य के प्रति समर्पित होता है, वह जीवन में सर्वोच्च पूर्णता को प्राप्त करता है ।” एक सिविल सेवक के रूप में जिम्मेदारी की भावना और व्यक्तिगत संतुष्टि के संदर्भ में इस कथन का विश्लेषण कीजिए ।
-
मुख्य 2025 · GS Paper IV · 10 अंक
समग्र विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, एक सिविल सेवक विकास के नियामक के बजाए एक सक्षमकर्ता और सुविधाप्रदाता के रूप में कार्य करता है । इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप क्या विशिष्ट उपाय सुझायेंगे ?
इनमें से किसी प्रश्न का उत्तर लिखें और लगभग एक मिनट में उसकी जाँच पाएँ — रोज़ 2 मुफ़्त।
उत्तर लिखें