शासन में ईमानदारी पर UPSC के पिछले वर्षों के प्रश्न: 24 मुख्य परीक्षा प्रश्न (2016–2025)
Probity in governance
UPSC ने पिछले 10 वर्षों में शासन में ईमानदारी पर 24 प्रश्न पूछे हैं।
- 3 2016: 0 प्रारंभिक, 3 मुख्य
- 2017: 0 प्रारंभिक, 0 मुख्य
- 2 2018: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
- 5 2019: 0 प्रारंभिक, 5 मुख्य
- 1 2020: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 2 2021: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
- 3 2022: 0 प्रारंभिक, 3 मुख्य
- 2 2023: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
- 3 2024: 0 प्रारंभिक, 3 मुख्य
- 3 2025: 0 प्रारंभिक, 3 मुख्य
और PYQ का अभ्यास करें
आज का मुफ़्त PYQ चैलेंज लें — 10 प्रश्न, 12 मिनट, साइन-अप की ज़रूरत नहीं।
शासन में ईमानदारी पर मुख्य परीक्षा के प्रश्न
24 में से सबसे हाल के 10।
-
मुख्य 2025 · GS Paper IV · 10 अंक
ऐसा कहा जाता है कि नैतिक कार्य संस्कृति के लिए प्रत्येक संगठन में आचार संहिता होनी चाहिए । मूल्य-आधारित और अनुपालन-आधारित कार्य संस्कृति सुनिश्चित करने के लिए, आप अपने कार्यस्थल में कौन से उपयुक्त उपाय अपनायेंगे ?
-
मुख्य 2025 · GS Paper IV · 10 अंक
भारत विश्व की उभरती हुई आर्थिक शक्ति है क्योंकि आइ.एम.एफ. के अनुमानानुसार हाल ही में इसने विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल किया है । तथापि यह देखा गया है कि कुछ क्षेत्रों में आबंटित धनराशि का या तो कम उपयोग किया जाता है अथवा उसका गलत उपयोग होता है । इस संबंध में जवाबदेही सुनिश्चित करने, लीकेज रोकने तथा निकट भविष्य में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा प्राप्त करने के लिए आप क्या विशिष्ट उपाय सुझायेंगे ?
-
मुख्य 2025 · GS Paper IV · 20 अंक
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम, एम जी एन आर ई जी ए को पहले राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना, एन आर ई जी ए के रूप में जाना जाता था । यह एक भारतीय समाज कल्याण कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य संविधान में दिए गए ‘काम करने के अधिकार’ के प्रावधानों को पूरा करना है । ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ग्रामीण रोजगार क्षेत्र के अंतर्गत 2006 में मनरेगा शुरु किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्यों को मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी देना है जो प्रति परिवार अधिकतम प्रतिवर्ष 100 दिनों की सीमा के अधीन अकुशल शारीरिक श्रम कार्य के लिए तैयार हैं; प्रत्येक ग्रामीण परिवार को इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने का अधिकार है; जॉब कार्ड पंजीकृत को जारी किया जाता है; जॉब कार्ड धारक रोजगार की तलाश कर सकता है; राज्य सरकार परिवारों को प्रतिपूरक दैनिक बेरोजगारी भत्ते के रूप में पहले 30 दिनों के लिए न्यूनतम मजदूरी का 25% और वर्ष की शेष अवधि के लिए मजदूरी का भुगतान करेगी । विभिन्न ग्राम पंचायतों द्वारा मनरेगा कार्य कराया गया । आपको एक जिले का प्रभारी प्रशासक नियुक्त किया गया है । आपको विभिन्न ग्राम पंचायतों द्वारा किए जा रहे मनरेगा कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है । आपको सभी मनरेगा कार्यों की तकनीकी मंजूरी देने का अधिकार भी दिया गया है । आपके अधिकार क्षेत्र में एक पंचायत में आपने देखा कि आपके पूर्ववर्ती ने कार्यक्रम का निम्न प्रकार से कुप्रबंधन किया है : (i) वास्तविक नौकरी चाहने वालों को धन वितरित नहीं किया गया है । (ii) मजदूरों की मस्टर रोल का ठीक से रखरखाव नहीं किया गया है । (iii) किए गए कार्य और किए गए भुगतान के बीच बेमेल है । (iv) फर्जी व्यक्तियों को भुगतान किया गया है । (v) व्यक्ति की आवश्यकता को देखे बिना जॉब कार्ड दिए गए हैं । (vi) निधियों का कुप्रबंधन तथा निधियों की कुछ हद तक हेराफेरी हुई है । (vii) ऐसे स्वीकृत कार्य जो कभी अस्तित्व में ही नहीं थे । (a) उपरोक्त स्थिति पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है तथा आप इस क्षेत्र में मनरेगा कार्यक्रम के समुचित संचालन को कैसे बहाल करेंगे ? (b) ऊपर सूचीबद्ध विभिन्न मुद्दों को हल करने के लिए आप क्या कार्रवाई शुरू करेंगे ? (c) आप उपरोक्त स्थिति से कैसे निपटेंगे ?
-
मुख्य 2024 · GS Paper IV · 10 अंक
‘आचार संहिता’ और ‘नैतिक संहिता’ लोक प्रशासन में मार्गदर्शन के स्रोत हैं। आचार संहिता पहले से ही क्रियान्वित है जबकि नैतिक संहिता अभी तक लागू होना बाकी है। शासन में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक उपयुक्त आदर्श नैतिक संहिता का सुझाव दीजिए।
-
मुख्य 2024 · GS Paper IV · 10 अंक
“भारतीय संस्कृति और मूल्य प्रणाली में लैंगिक अस्मिता के बावजूद समान अवसर प्रदान किए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों से सार्वजनिक सेवाओं में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।” महिला लोक सेवकों के सामने आने वाली लैंगिक-विशिष्ट चुनौतियों का परीक्षण कीजिए और अपने कर्तव्यों के निर्वहन में उनकी दक्षता बढ़ाने और ईमानदारी के उच्च मानक को बनाए रखने के लिए उपयुक्त उपाय सुझाइए।
-
मुख्य 2024 · GS Paper IV · 20 अंक
स्नेहा एक वरिष्ठ प्रबंधक हैं जो एक मध्यम आकार वाले शहर में एक बड़ी प्रतिष्ठित अस्पताल श्रृंखला के लिए काम करती हैं। उन्हें एक नए सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का प्रभारी बनाया गया है जिसे अस्पताल अत्याधुनिक उपकरणों और विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के साथ बना रहा है। भवन का पुनर्निर्माण किया गया है और वह विभिन्न उपकरणों और मशीनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर रही हैं। खरीद के लिए ज़िम्मेदार समिति के प्रमुख के रूप में उन्होंने चिकित्सा उपकरणों का कारोबार करने वाले सभी प्रतिष्ठित इच्छुक विक्रेताओं से बोलियाँ आमंत्रित की हैं। उन्होंने देखा कि उनका भाई, जो इस क्षेत्र में एक प्रसिद्ध आपूर्तिकर्ता है, ने भी अपनी रुचि व्यक्त की है। चूँकि अस्पताल निजी स्वामित्व में है, इसलिए उनके लिए केवल कम बोली लगाने वाले को चुनना अनिवार्य नहीं है। इसके अलावा उन्हें ज्ञात है कि उनके भाई की कंपनी कुछ वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रही है और बड़ी आपूर्ति का एक आदेश उसे उबारने में सहायता करेगा। साथ ही उनके भाई को अनुबंध आबंटित करना, उनके खिलाफ पक्षपात का आरोप हो सकता है और उनकी छवि खराब कर सकता है। अस्पताल प्रबंधन उन पर पूरा भरोसा करता है और उनके किसी भी फैसले का समर्थन करेगा। (a) स्नेहा को क्या करना चाहिए ? (b) वह जो करना चाहती हैं उसे कैसे उचित सिद्ध करेंगी ? (c) इस मामले में, चिकित्सा नैतिकता कैसे निहित व्यक्तिगत हित से युक्त है ?
-
मुख्य 2023 · GS Paper IV · 10 अंक
'सत्यनिष्ठा प्रभावी शासन प्रणाली और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अनिवार्य है ।' विवेचना कीजिए ।
-
मुख्य 2023 · GS Paper IV · 10 अंक
सामाजिक पूँजी की व्याख्या कीजिए । यह सुशासन में वृद्धि कैसे करती है ?
-
मुख्य 2022 · GS Paper IV · 10 अंक
'सुशासन' से आप क्या समझते हैं? राज्य द्वारा ई-शासन के मामले में उठाई गई हालिया पहलों ने लाभार्थियों को कहाँ तक सहायता पहुँचाई है? उपयुक्त उदाहरणों के साथ विवेचन कीजिए।
-
मुख्य 2022 · GS Paper IV · 10 अंक
निम्नलिखित में से प्रत्येक पर 30 शब्दों में संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए: (i) सांविधानिक नैतिकता (ii) हितों का संघर्ष (iii) सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा (iv) डिजिटिकरण की चुनौतियाँ (v) कर्तव्यनिष्ठा
इनमें से किसी प्रश्न का उत्तर लिखें और लगभग एक मिनट में उसकी जाँच पाएँ — रोज़ 2 मुफ़्त।
उत्तर लिखेंशासन में ईमानदारी: हाल की ख़बरों में
पिछले 30 दिनों की ख़बरें जो इस विषय से जुड़ी हैं; हर सुबह अपडेट।
- 2 नव॰ Transparency in Bureaucracy: Gaps in Property Declarations of Top IAS Officers
All India Services (Conduct) Rules 1968, DoPT’s role, and the SPARROW portal.