मुख्य सामग्री पर जाएँ
UPSC Saarthee

UPSC प्रारंभिक 2025: CSAT (सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र II)

80 प्रश्न, 200 अंक, 2 घंटे। हर प्रश्न 2.5 अंक का; ग़लत उत्तर पर 0.83 अंक कटते हैं। असली परीक्षा की तरह हल करें: हर प्रश्न पर एक बार विकल्प चुनें, अंत में नकारात्मक अंकन के साथ आपका स्कोर दिखेगा।

  1. प्रश्न 1

    किसी पारिस्थितिकी तंत्र का, जैव-विविधता के संरक्षण भर के लिए, अनुरक्षण करने से इसकी वाणिज्यिक संभाव्यता, साथ ही इस पारिस्थितिकी तंत्र पर निर्भर आजीविकाएँ प्रभावित होंगी। किसी पारिस्थितिकी तंत्र का उपयोग केवल आजीविकाओं के लिए हो, या वाणिज्यिक दोहन के लिए हो, या अनिवार्यतः संरक्षण के लिए ही हो, इनके बीच भी परस्पर-विरोध है। वाणिज्यिक दोहन के परिणामस्वरूप होने वाले वनोन्मूलन से वनों पर निर्भर आजीविकाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के अतिरिक्त, बाढ़, गाद बनने की समस्याएँ और सूक्ष्म-जलवायवी अस्थिरता जैसी अप्रत्यक्ष हानियाँ होंगी। विकासशील देशों में, जहाँ पारिस्थितिकी तंत्र पर लोगों की निर्भरता महत्त्वपूर्ण है, और वाणिज्यिक दोहन से राष्ट्रीय आय में अति वृद्धि आने की संभाव्यता है, ये परस्पर-विरोधी स्थितियाँ ख़ास तौर पर विकट हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त अति महत्त्वपूर्ण सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) आजीविका का संपोषण और पारिस्थितिकी तंत्र का निम्नीकरण एक साथ होने से वे एक दूसरे को तीव्र करते हैं, जिससे परस्पर-विरोध और असंतुलन होता है।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  2. प्रश्न 2

    किसी पारिस्थितिकी तंत्र का, जैव-विविधता के संरक्षण भर के लिए, अनुरक्षण करने से इसकी वाणिज्यिक संभाव्यता, साथ ही इस पारिस्थितिकी तंत्र पर निर्भर आजीविकाएँ प्रभावित होंगी। किसी पारिस्थितिकी तंत्र का उपयोग केवल आजीविकाओं के लिए हो, या वाणिज्यिक दोहन के लिए हो, या अनिवार्यतः संरक्षण के लिए ही हो, इनके बीच भी परस्पर-विरोध है। वाणिज्यिक दोहन के परिणामस्वरूप होने वाले वनोन्मूलन से वनों पर निर्भर आजीविकाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के अतिरिक्त, बाढ़, गाद बनने की समस्याएँ और सूक्ष्म-जलवायवी अस्थिरता जैसी अप्रत्यक्ष हानियाँ होंगी। विकासशील देशों में, जहाँ पारिस्थितिकी तंत्र पर लोगों की निर्भरता महत्त्वपूर्ण है, और वाणिज्यिक दोहन से राष्ट्रीय आय में अति वृद्धि आने की संभाव्यता है, ये परस्पर-विरोधी स्थितियाँ ख़ास तौर पर विकट हैं। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. किसी भी देश को, राष्ट्रीय आय में अति वृद्धि लाने के लिए, पारिस्थितिकी तंत्रों पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं है। II. संसाधनों से समृद्ध देशों को, अपर्याप्त संसाधनों वाले देशों के साथ अपने संसाधन बाँटने चाहिए, ताकि पारिस्थितिकी तंत्रों के निम्नीकरण को रोका जा सके। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) न तो I और न ही II

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  3. प्रश्न 3

    नवीकरणीय ऊर्जा के इतिहास से यह सूचित होता है, कि सीखने का एक अति-प्रवण वक्र है, अर्थात्, जितना अधिक उत्पादन होता है, बड़े पैमाने की किफायतों और कार्यकलाप से सीखने के फलस्वरूप लागत उतनी तेज़ी से गिरती है। प्रतिष्ठानों का हरित नवप्रवर्तन मार्ग-आश्रित है : कोई प्रतिष्ठान इसे जितना अधिक करता है, उसके भविष्य में करने की संभावना उतनी ही अधिक होती जाती है। इसका सबसे प्रबल साक्ष्य है सौर ऊर्जा की कीमतों में भारी गिरावट, जो 2010 के दशक में, पूर्वानुमानों को बारंबार झुठलाते हुए, लगभग 90% सस्ती हो गईं। शीघ्र प्रारंभ कर, क्रमिक रूप से चलने से, अर्थव्यवस्थाओं को व्यवस्थित होने के लिए अधिक समय मिल जाता है, जिससे उन्हें अधिक विघटन का सामना किए बिना, मार्ग-आश्रित हरित निवेश के लाभों को उठाने का अवसर मिलता है। विलंब से किया जाने वाला, अधिक अव्यवस्थित अंतरण और ज्यादा महँगा पड़ता है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) हरित प्रौद्योगिकी विकास के मामले में उचित समय-चयन निर्णायक भूमिका निभाता है।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  4. प्रश्न 4

    नवीकरणीय ऊर्जा के इतिहास से यह सूचित होता है, कि सीखने का एक अति-प्रवण वक्र है, अर्थात्, जितना अधिक उत्पादन होता है, बड़े पैमाने की किफायतों और कार्यकलाप से सीखने के फलस्वरूप लागत उतनी तेज़ी से गिरती है। प्रतिष्ठानों का हरित नवप्रवर्तन मार्ग-आश्रित है : कोई प्रतिष्ठान इसे जितना अधिक करता है, उसके भविष्य में करने की संभावना उतनी ही अधिक होती जाती है। इसका सबसे प्रबल साक्ष्य है सौर ऊर्जा की कीमतों में भारी गिरावट, जो 2010 के दशक में, पूर्वानुमानों को बारंबार झुठलाते हुए, लगभग 90% सस्ती हो गईं। शीघ्र प्रारंभ कर, क्रमिक रूप से चलने से, अर्थव्यवस्थाओं को व्यवस्थित होने के लिए अधिक समय मिल जाता है, जिससे उन्हें अधिक विघटन का सामना किए बिना, मार्ग-आश्रित हरित निवेश के लाभों को उठाने का अवसर मिलता है। विलंब से किया जाने वाला, अधिक अव्यवस्थित अंतरण और ज्यादा महँगा पड़ता है। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. भारत जैसे देश में मार्ग-आश्रित हरित निवेश अंततः सर्वाधिक संभावित रूप से संवृद्धि को, और साथ ही लोक वित्त को, लाभ पहुँचाएँगे। II. यदि अन्य हरित प्रौद्योगिकियाँ उसी प्रतिरूप का अनुसरण करें, जिस प्रतिरूप का अनुसरण सौर ऊर्जा के मामले में हुआ, तो सर्वाधिक संभावना है कि हरित अंतरण सरल होगा। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) I और II दोनों

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  5. प्रश्न 5

    कोई धनपूर्ण संख्या N इस प्रकार है, कि इसे N = p + q + r के रूप में, जहाँ p, q और r, N के भिन्न गुणनखंड हैं, व्यक्त किया जा सकता है। 50 से कम की कितनी संख्याओं में यह गुण है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) 8

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  6. प्रश्न 6

    तीन अभाज्य संख्याएँ p, q और r, प्रत्येक 20 से कम, इस प्रकार हैं कि p - q = q - r है। (p + q + r) के लिए कितने भिन्न संभव मान मिल सकते हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) 6 से अधिक

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  7. प्रश्न 7

    (p + q + r) के कितने संभव मान हैं, जो 1/p + 1/q + 1/r = 1 को, जहाँ p, q और r धनपूर्ण संख्याएँ हैं, संतुष्ट करते हैं (उनका भिन्न होना आवश्यक नहीं है) ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) तीन

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  8. प्रश्न 8

    निम्नलिखित अनुक्रम में क्रमशः X और Y के स्थान पर क्या आता है ? जनवरी, जनवरी, दिसंबर, अक्टूबर, X, मार्च, अक्टूबर, Y, सितंबर

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) जुलाई, अप्रैल

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  9. प्रश्न 9

    टीम X ने 20 ओवर में कुल N रन बनाए। टीम Y ने 10% कम ओवर में बराबर स्कोर बनाया। यदि टीम Y की औसत रन दर (रन प्रति ओवर) 50% अधिक होती, तो यह स्कोर 12 ओवर में बराबर हो गया होता। टीम X द्वारा कितने रन बनाए गए ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) निर्धारित नहीं किया जा सकता

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  10. प्रश्न 10

    किसी वस्तु की कीमत (p) पहले k% बढ़ाई गई; फिर k% घटाई गई; फिर से k% बढ़ाई गई; और फिर k% घटाई गई। यदि नई कीमत q है, तो p और q के बीच क्या संबंध है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (a) p(10⁴ - k²)² = q × 10⁸

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  11. प्रश्न 11

    भारत में प्रत्येक राज्य तापन के प्रभाव को लेकर सुभिन्न चुनौतियों के समूह का सामना करता है, किन्तु उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रत्येक राज्य के पास अपने-अपने सुयोग हैं, जो उसके अपने प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर हैं। उदाहरण के लिए, तटवर्ती राज्यों को अपने तटों को समुद्र स्तर में बढ़ोतरी से संरक्षित करने हेतु कार्वाई करने की आवश्यकता है, अपेक्षाकृत सूखे जिलों को परिवर्ती मानसून वर्षा के लिए तैयारी करने की आवश्यकता है। हिमालयी क्षेत्रों की अपनी अनन्य चुनौतियाँ हैं, और प्रायद्वीपीय भारत और अपतट क्षेत्रों के चुनिंदा भागों में पवन शक्ति को काम में लाने के लिए बड़े सुयोग उपलब्ध हैं। इन विभिन्न परिप्रेक्ष्यों पर भविष्य के लिए स्पष्ट और सतत लक्ष्य विकसित करने हेतु विचार किए जाने की आवश्यकता है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और व्यावहारिक सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) भारत के लिए राज्य/क्षेत्र स्तर पर जलवायु परिवर्तन के लिए न्यूनीकरण और अनुकूलन की प्रभावी कार्य-नीतियाँ प्रतिपादित करने की आवश्यकता है।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  12. प्रश्न 12

    भारत में प्रत्येक राज्य तापन के प्रभाव को लेकर सुभिन्न चुनौतियों के समूह का सामना करता है, किन्तु उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रत्येक राज्य के पास अपने-अपने सुयोग हैं, जो उसके अपने प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर हैं। उदाहरण के लिए, तटवर्ती राज्यों को अपने तटों को समुद्र स्तर में बढ़ोतरी से संरक्षित करने हेतु कार्वाई करने की आवश्यकता है, अपेक्षाकृत सूखे जिलों को परिवर्ती मानसून वर्षा के लिए तैयारी करने की आवश्यकता है। हिमालयी क्षेत्रों की अपनी अनन्य चुनौतियाँ हैं, और प्रायद्वीपीय भारत और अपतट क्षेत्रों के चुनिंदा भागों में पवन शक्ति को काम में लाने के लिए बड़े सुयोग उपलब्ध हैं। इन विभिन्न परिप्रेक्ष्यों पर भविष्य के लिए स्पष्ट और सतत लक्ष्य विकसित करने हेतु विचार किए जाने की आवश्यकता है। इस परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. हरित ऊर्जा उत्पादन को, जलवायु परिवर्तन न्यूनीकरण और अनुकूलन कार्य-नीतियों के साथ सहबद्ध/संघटित किया जा सकता है। II. जलवायु परिवर्तन के प्रभाव तटवर्ती और पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं अधिक गंभीर हैं। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (a) केवल I

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  13. प्रश्न 13

    यदि सामाजिक असमानता भारत में तीव्रतम रूप से महसूस की गई सामाजिक समस्या है, तो असुरक्षा, गरीबी से भी अधिक, तीव्रतम रूप से महसूस की गई आर्थिक समस्या है। जो लोग शासकीय गरीबी रेखा के नीचे हैं, और उनके अतिरिक्त वे भी, जो गरीबी रेखा के ठीक-ठीक ऊपर हैं, अनेक प्रकार की (संपत्ति और/अथवा स्वास्थ्य जोखिमों, बाज़ार में घट-बढ़, रोज़गार-संबंधी अनिश्चितताओं के कारण) विभिन्न आर्थिक असुरक्षाओं से प्रभावित हैं। अनेक सरकारी नीतियों का लक्ष्य वास्तव में इन असुरक्षाओं का न्यूनीकरण है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद द्वारा व्यक्त अति महत्त्वपूर्ण सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) असुरक्षा, गरीबी से भी बढ़ कर, वह मुख्य आर्थिक मुद्दा है, जिसका सरकारी नीतियों द्वारा अवश्य निराकरण किया जाना चाहिए।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  14. प्रश्न 14

    यदि सामाजिक असमानता भारत में तीव्रतम रूप से महसूस की गई सामाजिक समस्या है, तो असुरक्षा, गरीबी से भी अधिक, तीव्रतम रूप से महसूस की गई आर्थिक समस्या है। जो लोग शासकीय गरीबी रेखा के नीचे हैं, और उनके अतिरिक्त वे भी, जो गरीबी रेखा के ठीक-ठीक ऊपर हैं, अनेक प्रकार की (संपत्ति और/अथवा स्वास्थ्य जोखिमों, बाज़ार में घट-बढ़, रोज़गार-संबंधी अनिश्चितताओं के कारण) विभिन्न आर्थिक असुरक्षाओं से प्रभावित हैं। अनेक सरकारी नीतियों का लक्ष्य वास्तव में इन असुरक्षाओं का न्यूनीकरण है। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों की भी आर्थिक असुरक्षा के बारे में चिंताग्रस्त होने की प्रवृत्ति होती है। II. गरीबी के उन्मूलन के परिणामस्वरूप देश में सामाजिक समानता और शान्ति हो सकती है। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (a) केवल I

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  15. प्रश्न 15

    एक ठोस घन के सभी फलकों को पीले रंग से रंगा गया है । तब इस घन को 60 छोटे किन्तु बराबर टुकड़ों में इस प्रकार काटा गया है कि कम-से-कम बार काटा जाए । निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ? I. इस घन को न्यूनतम 9 बार काटा गया है । II. उन छोटे टुकड़ों की, जिनका कोई भी फलक रंगा नहीं है, संख्या 6 है । नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) I और II दोनों

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  16. प्रश्न 16

    यदि 7 * 24 = 25 और 12 * 16 = 20 है, तो 16 * 63 किसके बराबर है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) 65

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  17. प्रश्न 17

    कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि होने के कारण पेट्रोल की कीमतें 10% बढ़ गईं । कीमत-वृद्धि से पहले पेट्रोल की कीमत ₹ 90 प्रति लीटर थी । कोई व्यक्ति प्रति माह 2200 km की यात्रा करता है और उसकी कार 16 km प्रति लीटर माइलेज देती है । यदि वह अपना खर्च पिछले स्तर पर बनाए रखना चाहता है, तो उसे अपनी यात्रा में कितने km की कमी करनी चाहिए ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) 200 km

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  18. प्रश्न 18

    कोई 4-अंकों की संख्या N इस प्रकार है कि उसे 3, 5, 6, 9 से भाग देने पर क्रमशः 1, 3, 4, 7 शेषफल रहता है । N का लघुतम मान क्या है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) 1078

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  19. प्रश्न 19

    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : I. यदि A ≤ B > C < D > E > F ≥ G = H; तो B सदा E से बड़ा है । II. यदि P > Q = R ≥ S = T ≤ U = V > W; तो S सदा V से कम है । उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) न तो I और न ही II

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  20. प्रश्न 20

    1 × 3 × 5 × 7 × 9 × ... × 999 के गुणन में इकाई अंक क्या है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) 5

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  21. प्रश्न 21

    स्वतंत्र भारत में कृषि क्षेत्र की निराशाजनक वास्तविकताओं में से एक यह रही है, कि इसमें कभी भी उच्च-संवृद्धि की स्थिति नहीं आई, जैसा कि ग़ैर-कृषि अर्थव्यवस्था में हुआ । कृषि के लिए उच्चतम दशकीय संवृद्धि (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर या CAGR) 1980 के दशक में मात्र 3.5% रही है । यद्यपि 1980 के दशक के दौरान दशकीय संवृद्धि में एक उछाल आया, तथापि उसके उपरान्त कृषि संवृद्धि में अपेक्षाकृत गतिरोध ही बना रहा । यहाँ ग़ैर-कृषि संवृद्धि के, जो कि 1980 से 2000 तक के दशकों में लगातार बढ़ती रही है, ठीक विपरीत एक सुस्पष्ट विषमता दिखाई देती है । निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, उपर्युक्त परिच्छेद के उपनिगमन को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (a) आर्थिक सुधार का लाभ अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा कृषि क्षेत्र में धीमी गति से नीचे पहुँचता है ।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  22. प्रश्न 22

    स्वतंत्र भारत में कृषि क्षेत्र की निराशाजनक वास्तविकताओं में से एक यह रही है, कि इसमें कभी भी उच्च-संवृद्धि की स्थिति नहीं आई, जैसा कि ग़ैर-कृषि अर्थव्यवस्था में हुआ । कृषि के लिए उच्चतम दशकीय संवृद्धि (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर या CAGR) 1980 के दशक में मात्र 3.5% रही है । यद्यपि 1980 के दशक के दौरान दशकीय संवृद्धि में एक उछाल आया, तथापि उसके उपरान्त कृषि संवृद्धि में अपेक्षाकृत गतिरोध ही बना रहा । यहाँ ग़ैर-कृषि संवृद्धि के, जो कि 1980 से 2000 तक के दशकों में लगातार बढ़ती रही है, ठीक विपरीत एक सुस्पष्ट विषमता दिखाई देती है । उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : भारत में कृषि और ग़ैर-कृषि अर्थव्यवस्था के बीच बढ़ते हुए अंतर को निम्नलिखित में से किसके/किनके द्वारा रोका/कम किया जा सकता था ? I. बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक फ़सलों की कृषि और लाभप्रद निगम कृषि (कॉर्पोरेट फार्मिंग) को अनुकूलित करना । II. सभी फ़सलों के लिए निःशुल्क बीमा उपलब्ध कराना और बीजों, उर्वरकों, बिजली और कृषि मशीनों में विकसित देशों के समान भारी उपदान (सब्सिडी) प्रदान करना । उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) न तो I और न ही II

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  23. प्रश्न 23

    हमारे देश में, हथकरघों को परंपराओं का सातत्य सुनिश्चित करने वाली संस्कृति से समीकृत किया जाता है । यह विचार लोक नीति-निर्माण का भाग बन गया है और राज्य को इस क्षेत्र को बल प्रदान करने के लिए एक वैध आधार प्रदान करता है । किन्तु आज एकल, रैखिक सत्व के रूप में परंपरा की इस धारणा का पुरजोर विरोध किया जा रहा है । संस्कृति/परंपरा को एक ख़ास तरीके से परिभाषित करने में प्रभावी आख्यानों को इस रूप में देखा जा रहा है, कि इनसे बड़े वर्गों की पहचान और इतिहास निर्गमित हुए हैं । कम की गई और कभी-कभी बलात् दबाई गई पहचानें इतिहास में अपने उचित स्थान के लिए संघर्ष कर रही हैं । इस पृष्ठपट के सम्मुख, जब हथकरघे को पारंपरिक उद्योग के रूप में प्रोत्साहित किया जाता है, यह आश्चर्यजनक नहीं है कि जनसंख्या का एक बड़ा वर्ग इसकी उपेक्षा करना पसंद करता है । निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त सर्वाधिक तर्कसंगत और विवेकपूर्ण सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (a) हथकरघा उद्योग को, सांस्कृतिक विरासत के परिरक्षण से संबद्ध सीमित आख्यान से मुक्त करने की आवश्यकता है ।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  24. प्रश्न 24

    हमारे देश में, हथकरघों को परंपराओं का सातत्य सुनिश्चित करने वाली संस्कृति से समीकृत किया जाता है । यह विचार लोक नीति-निर्माण का भाग बन गया है और राज्य को इस क्षेत्र को बल प्रदान करने के लिए एक वैध आधार प्रदान करता है । किन्तु आज एकल, रैखिक सत्व के रूप में परंपरा की इस धारणा का पुरजोर विरोध किया जा रहा है । संस्कृति/परंपरा को एक ख़ास तरीके से परिभाषित करने में प्रभावी आख्यानों को इस रूप में देखा जा रहा है, कि इनसे बड़े वर्गों की पहचान और इतिहास निर्गमित हुए हैं । कम की गई और कभी-कभी बलात् दबाई गई पहचानें इतिहास में अपने उचित स्थान के लिए संघर्ष कर रही हैं । इस पृष्ठपट के सम्मुख, जब हथकरघे को पारंपरिक उद्योग के रूप में प्रोत्साहित किया जाता है, यह आश्चर्यजनक नहीं है कि जनसंख्या का एक बड़ा वर्ग इसकी उपेक्षा करना पसंद करता है । उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. हथकरघा क्षेत्र में राज्य को किसी भी रूप में अंतर्ग्रस्त होने की कोई आवश्यकता नहीं है । II. तेज़ी से बदलते हुए आधुनिक विश्व में हथकरघा उत्पाद अब पसंदीदा और आकर्षक नहीं रह गए हैं । उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) न तो I और न ही II

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  25. प्रश्न 25

    प्रथम 100 धनपूर्ण संख्याओं पर विचार कीजिए । उनमें से कितनी 2, 3, 5, 7 और 9 में किसी भी एक से विभाज्य नहीं हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) 22

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  26. प्रश्न 26

    यदि 4 ≤ x ≤ 8 और 2 ≤ y ≤ 7, तो (x + y) के महत्तम मान का (x - y) के न्यूनतम मान से अनुपात क्या है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  27. प्रश्न 27

    मान लीजिए p और k दोनों अभाज्य संख्याएँ इस प्रकार हैं कि (p² + k) भी एक अभाज्य संख्या है जो 30 से कम है । k के संभव मानों की संख्या क्या है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) 5

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  28. प्रश्न 28

    संख्याओं के n समुच्चय हैं जिनमें प्रत्येक में केवल तीन धन पूर्णांक हैं जिनका LCM, 1001 के बराबर है और HCF, 1 के बराबर है । n का मान क्या है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) 8 से अधिक

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  29. प्रश्न 29

    मान लीजिए PQR कोई 3-अंकों वाली संख्या है, PPT कोई 3-अंकों वाली संख्या है और PS कोई 2-अंकों वाली संख्या है, जहाँ P, Q, R, S, T भिन्न शून्येतर अंक हैं । इसके अतिरिक्त, PQR - PS = PPT है । यदि Q = 3 और T < 6, तो (R, S) के संभव मानों की संख्या क्या है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) 3

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  30. प्रश्न 30

    अनुक्रम AB_CC_A_BCCC_BBC_C पर विचार कीजिए, जो एक विशेष प्रतिरूप का अनुसरण करता है । निम्नलिखित में से कौन-सा एक यह अनुक्रम पूरा करता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) B, C, B, A, C

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  31. प्रश्न 31

    दुर्भाग्यवश हमारे देश में परीक्षाओं के लिए शिक्षण और शिक्षा-प्राप्ति ही हमारी विशिष्टता हो गई है । किन्तु, समाज की नई माँगों और भविष्य के कार्यक्षेत्र के लिए समीक्षात्मक और स्वतंत्र चिंतन, कार्यकलाप से सीखने, उसी मुद्दे पर बहु-विद्या परिप्रेक्ष्यों से प्रश्न पूछने, तर्क निर्माण के लिए साक्ष्यों का उपयोग करने, और चिंतन और सुव्यक्तता की अपेक्षा है । उच्च शिक्षा को "या तो सरकारी नीतियों का मात्र अनुचर या लोक मनःस्थिति का निष्क्रिय उत्तरदाता" नहीं होना चाहिए । उच्च शिक्षा-प्राप्ति पूरी तौर पर यह है, कि कैसे चिंतन किया जाए, न कि क्या चिंतन किया जाए । शिक्षण का पुनराविष्कार आवश्यक है । निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद में व्यक्त केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) कक्षा की पुनर्कल्पना और शिक्षण का पुनराविष्कार करना आवश्यक है ।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  32. प्रश्न 32

    दुर्भाग्यवश हमारे देश में परीक्षाओं के लिए शिक्षण और शिक्षा-प्राप्ति ही हमारी विशिष्टता हो गई है । किन्तु, समाज की नई माँगों और भविष्य के कार्यक्षेत्र के लिए समीक्षात्मक और स्वतंत्र चिंतन, कार्यकलाप से सीखने, उसी मुद्दे पर बहु-विद्या परिप्रेक्ष्यों से प्रश्न पूछने, तर्क निर्माण के लिए साक्ष्यों का उपयोग करने, और चिंतन और सुव्यक्तता की अपेक्षा है । उच्च शिक्षा को "या तो सरकारी नीतियों का मात्र अनुचर या लोक मनःस्थिति का निष्क्रिय उत्तरदाता" नहीं होना चाहिए । उच्च शिक्षा-प्राप्ति पूरी तौर पर यह है, कि कैसे चिंतन किया जाए, न कि क्या चिंतन किया जाए । शिक्षण का पुनराविष्कार आवश्यक है । उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. उच्च शिक्षा सतत विकसित होने वाला विषय है, जिसे समाज के सभी क्षेत्रों में हो रहे नए विकास के साथ पंक्तिबद्ध होने की आवश्यकता है। II. हमारे देश में, उच्च शिक्षा के संवर्धन के लिए पर्याप्त निधियों का विनिधान नहीं किया जाता। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (a) केवल I

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  33. प्रश्न 33

    यदि जनसंख्या वृद्धि के प्रतिरूप में असमानता है, तो खाद्य उत्पादन और उपयोग में उससे भी अधिक असमानता है। जैसे-जैसे समाज अधिक धनी होते जाते हैं, उनका पशु उत्पादों का उपभोग बढ़ता जाता है। इसका अर्थ है, कि दाना और फलियों जैसी मूलभूत खाद्य-सामग्री का बड़ा भाग, जो मनुष्यों का सीधे भरण कर सकता था, वह इसके बजाय कुक्कुट-पालन और बड़े फार्म पशुओं के चारे में बदला जा रहा है। तथापि पादप-आधारित आहार का मनुष्यों के लिए पशु आहार में यह परिवर्तन फलदायी होने से काफी दूर है। हमें कुक्कुटों को खाने से, उन्हें खिलाई गई कैलोरी का केवल 16% भाग ही वापस मिल पाता है। बड़े पशुओं में, जिन्हें पशुवध से पहले उनमें वसा और कुछ प्रोटीन शामिल करने के लिए दाना खिलाया जाता है, यह परिवर्तन दर और कम हो कर पाँच से लेकर सात प्रतिशत तक रह जाती है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) उत्पादन और उपयोग के आधार पर पशु-आधारित खाद्य, अनाज/पादप-आधारित खाद्य से काफी कम फलदायी है।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  34. प्रश्न 34

    यदि जनसंख्या वृद्धि के प्रतिरूप में असमानता है, तो खाद्य उत्पादन और उपयोग में उससे भी अधिक असमानता है। जैसे-जैसे समाज अधिक धनी होते जाते हैं, उनका पशु उत्पादों का उपभोग बढ़ता जाता है। इसका अर्थ है, कि दाना और फलियों जैसी मूलभूत खाद्य-सामग्री का बड़ा भाग, जो मनुष्यों का सीधे भरण कर सकता था, वह इसके बजाय कुक्कुट-पालन और बड़े फार्म पशुओं के चारे में बदला जा रहा है। तथापि पादप-आधारित आहार का मनुष्यों के लिए पशु आहार में यह परिवर्तन फलदायी होने से काफी दूर है। हमें कुक्कुटों को खाने से, उन्हें खिलाई गई कैलोरी का केवल 16% भाग ही वापस मिल पाता है। बड़े पशुओं में, जिन्हें पशुवध से पहले उनमें वसा और कुछ प्रोटीन शामिल करने के लिए दाना खिलाया जाता है, यह परिवर्तन दर और कम हो कर पाँच से लेकर सात प्रतिशत तक रह जाती है। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. प्रत्येक देश में खाद्य विनिर्माण और प्रसंस्करण उद्योग को अपने उद्देश्यों और पद्धतियों को समाजों की बदलती हुई आवश्यकताओं के अनुसार उससे संगत रूप में रखना चाहिए। II. समृद्धतर समाज, अपने कृषि उत्पादों के अप्रत्यक्ष उपयोग के कारण खाद्य सामग्रियों की कैलोरियों में भारी हानि उठाने की ओर प्रवृत्त होते हैं। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) केवल II

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  35. प्रश्न 35

    n का महत्तम मान क्या होगा, इस प्रकार कि 7 × 343 × 385 × 1000 × 2401 × 77777, 35ⁿ से विभाज्य हो ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) 4

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  36. प्रश्न 36

    अनुक्रम 24, X, 12, 18, 36, 90 में, X क्या है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) 12

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  37. प्रश्न 37

    P और Q एक वृत्ताकार पथ पर चलते हैं। उन्होंने 5:00 a.m. पर एक ही बिंदु से एक-दूसरे की विपरीत दिशा में चलना शुरू किया। P, 5 चक्कर प्रति घंटा की औसत चाल से चलता है और Q, 3 चक्कर प्रति घंटा की औसत चाल से चलता है। वे 5:20 a.m. और 7:00 a.m. के बीच कितनी बार एक-दूसरे को पार करेंगे ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) 13

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  38. प्रश्न 38

    यदि P = +, Q = -, R = x, S = ÷ है, तो समीकरण 60_15_3_20_4 = 20 में क्रमिक अंकों के बीच उचित संकेतन प्रविष्ट कीजिए :

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) QRPS

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  39. प्रश्न 39

    कोई ट्राम, 3 km/hr और 4 km/hr की औसत चाल से एक ही दिशा में चल रहे 2 व्यक्तियों X और Y से आगे निकलती है और उनको क्रमशः 8 सेकण्ड और 9 सेकण्ड में पूरी तरह पार कर जाती है। ट्राम की लंबाई क्या है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) 20 m

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  40. प्रश्न 40

    यदि N² = 12345678987654321 है, तो संख्या N में कितने अंक हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) 9

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  41. प्रश्न 41

    अनेक देश यह वायदा कर रहे हैं, कि वे अगले तीस वर्षों में निवल-शून्य कार्बन तक आ जाएँगे, अर्थात् घरेलू उत्सर्जनों को घट कर शून्य के निकट आ जाना होगा। एक अग्रणी जलवायु वैज्ञानिक यह मानते हैं, कि अधिक-से-अधिक, माँग-पक्ष उपायों, जैसे कि व्यक्तियों और परिवारों के व्यवहारपरक परिवर्तनों, के माध्यम से आधा न्यूनीकरण प्राप्त किया जा सकता है। और उसे भी यह अपेक्षा होगी, कि पूर्ति-पक्ष निवेशों के माध्यम से परिवर्तन लाने हेतु कंपनियाँ और सरकारें अधिक प्रोत्साहन प्रदान करें, ताकि न्यून-कार्बन विकल्पों को अपेक्षाकृत अधिक सस्ता और अधिक विस्तृत रूप से उपलब्ध बनाया जा सके। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) लोगों में न्यून-कार्बन व्यवहार उन्हें प्रोत्साहन देकर ही लाया जा सकता है।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  42. प्रश्न 42

    अनेक देश यह वायदा कर रहे हैं, कि वे अगले तीस वर्षों में निवल-शून्य कार्बन तक आ जाएँगे, अर्थात् घरेलू उत्सर्जनों को घट कर शून्य के निकट आ जाना होगा। एक अग्रणी जलवायु वैज्ञानिक यह मानते हैं, कि अधिक-से-अधिक, माँग-पक्ष उपायों, जैसे कि व्यक्तियों और परिवारों के व्यवहारपरक परिवर्तनों, के माध्यम से आधा न्यूनीकरण प्राप्त किया जा सकता है। और उसे भी यह अपेक्षा होगी, कि पूर्ति-पक्ष निवेशों के माध्यम से परिवर्तन लाने हेतु कंपनियाँ और सरकारें अधिक प्रोत्साहन प्रदान करें, ताकि न्यून-कार्बन विकल्पों को अपेक्षाकृत अधिक सस्ता और अधिक विस्तृत रूप से उपलब्ध बनाया जा सके। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. कंपनियों में पूर्ति-पक्ष निवेश के परिणामस्वरूप लोगों में न्यून-कार्बन व्यवहार आ सकता है। II. लोग सरकार और कंपनियों के शामिल हुए बिना न्यून-कार्बन व्यवहार को अनुकूलित करने में समर्थ नहीं हैं। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (a) केवल I

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  43. प्रश्न 43

    केवल 50 वर्षों में ही, विश्व का कच्चे माल का उपभोग चार गुना के आसपास, 100 बिलियन टन से अधिक हो गया है। इसके 9% से कम भाग को पुनः उपयोग में लाया जाता है। पुराने वाहनों की बैटरियों में लिथियम, कोबाल्ट, मैंगनीज़ और निकेल जैसे द्रव्य होते हैं जो कीमती हैं और जिन्हें प्राप्त करना दुष्कर हो सकता है। पूर्ति श्रृंखलाएँ लंबी और जटिल हैं। पूर्तिकर्ताओं के निकृष्ट वातावरणीय और श्रम मानक उनके खरीददारों के जोखिम को बढ़ा देते हैं। सामग्रियों के पुनः उपयोग करने में समझदारी है। एक बार जब बैटरियाँ अपने जीवन के अंतिम चरण पर पहुँच जाएँ, उन्हें पुनः फैक्टरी में ले जा कर उनके संघटकों को पुनः प्राप्त किया जा सकता है और नई बैटरियों में डाला जा सकता है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद द्वारा व्यक्त सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और व्यावहारिक सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) चक्रीय अर्थव्यवस्था सतत संवृद्धि के लिए उपयोगी हो सकती है।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  44. प्रश्न 44

    केवल 50 वर्षों में ही, विश्व का कच्चे माल का उपभोग चार गुना के आसपास, 100 बिलियन टन से अधिक हो गया है। इसके 9% से कम भाग को पुनः उपयोग में लाया जाता है। पुराने वाहनों की बैटरियों में लिथियम, कोबाल्ट, मैंगनीज़ और निकेल जैसे द्रव्य होते हैं जो कीमती हैं और जिन्हें प्राप्त करना दुष्कर हो सकता है। पूर्ति श्रृंखलाएँ लंबी और जटिल हैं। पूर्तिकर्ताओं के निकृष्ट वातावरणीय और श्रम मानक उनके खरीददारों के जोखिम को बढ़ा देते हैं। सामग्रियों के पुनः उपयोग करने में समझदारी है। एक बार जब बैटरियाँ अपने जीवन के अंतिम चरण पर पहुँच जाएँ, उन्हें पुनः फैक्टरी में ले जा कर उनके संघटकों को पुनः प्राप्त किया जा सकता है और नई बैटरियों में डाला जा सकता है। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. वाहन फैक्टरियाँ चक्रीय अर्थव्यवस्था के उदाहरण हैं। II. आर्थिक संवृद्धि खनिज संसाधनों के चक्रीय उपयोग से सुसंगत होती है। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) केवल II

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  45. प्रश्न 45

    20 नलों का समुच्चय (X) किसी टंकी के 70% भाग को 14 मिनट में भर सकता है। 10 नलों का दूसरा समुच्चय (Y) टंकी के 3/8वें भाग को 6 मिनट में भर सकता है। 16 नलों का एक तीसरा समुच्चय (Z) उस टंकी के आधे भाग को 20 मिनट में खाली कर सकता है। यदि समुच्चय X के आधे नल बंद हैं और समुच्चय Y के केवल आधे नल खुले हैं, और समुच्चय (Z) के सभी नल खुले हैं, तो उस टंकी के 50% भाग को भरने में कितना समय लगेगा ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) 16 मिनट

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  46. प्रश्न 46

    यदि n धनपूर्ण संख्या है, तो (1ⁿ + 2ⁿ) को 4 से भाग देने पर उसके भिन्न शेषफलों की संख्या क्या है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) 2

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  47. प्रश्न 47

    मान लीजिए P = QQQ कोई 3-अंकों की संख्या है। P और 481 का महत्तम समापवर्तक (HCF) क्या है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) 37

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  48. प्रश्न 48

    संख्या 123456789101112... में 489वाँ अंक क्या है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) 9

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  49. प्रश्न 49

    एक मोबाइल फोन चोरी हो गया है। P, Q और R, 3 संदिग्ध व्यक्ति हैं। यह जानते हुए, कि उनमें से कोई एक ही व्यक्ति दोषी है, उनसे पूछताछ की गई। उनके उत्तर निम्नलिखित हैं : P: मैंने नहीं चुराया। उसे Q ने चुराया है। Q: R ने नहीं चुराया है। मैंने नहीं चुराया है। R: मैंने नहीं चुराया है। किसने चुराया है, मैं नहीं जानता। मोबाइल फोन किसने चुराया है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  50. प्रश्न 50

    तीन टीमों P, Q, R ने किसी टूर्नामिंट में भाग लिया, जिसमें ये टीमें ठीक एक बार एक-दूसरे के साथ खेलती हैं। किसी टीम को एक जीत के 2 अंक और एक ड्रा (बराबरी) का 1 अंक मिलता है। हार पर टीम को कोई अंक नहीं मिलता। टूर्नामिंट में प्रत्येक टीम ने ठीक-ठीक एक गोल किया। टीम P को 3 अंक मिले, Q को 2 अंक मिले और R को 1 अंक मिला। निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ? I. P और Q के बीच मैच का परिणाम 0 - 0 की बराबरी पर हुआ। II. R द्वारा Q के विरुद्ध किए गए गोल की संख्या 1 है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) I और II दोनों

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  51. प्रश्न 51

    इसका पूर्वानुमान लगाना कठिन है कि जलवायु और वायुमंडलीय रसायन में होने वाले परिवर्तन कृषि रोगों की व्यापकता और सांघातिकता को किस प्रकार प्रभावित करेंगे। लेकिन एक खतरा यह है, कि ऐसे परिवर्तन कुछ पादप संक्रमणों को सभी जलवायु क्षेत्रों में, संभवतः इस प्रकार एक अनर्थकर रूप में, अधिक आम बना देंगे। इस समस्या का एक भाग यह है, कि शताब्दियों से अपनाए गए चयनात्मक प्रजनन से उच्च-मूल्य वाली फ़सलों के वंश-सूत्र (जीनोम) परिष्कृत हुए हैं। वे आज की दशाओं में उपजने में शानदार हैं, किन्तु जो जननिक रूपांतरण उनके लिए तुरंत उपयोगी नहीं हैं, वे प्रजनन से बाहर हो गए हैं। यह उपज के लिए उत्तम है, किन्तु परिवर्तनों का सामना करने के लिए निकृष्ट है। एक साधारण बीमारी या कोई अज्ञात बीमारी भी आनुवंशिकतः संशोधित (जेनेटिकली होण्ड) फ़सलों को तुरंत तहस-नहस कर सकती है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के केन्द्रीय विचार को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) आनुवंशिकतः संशोधित फ़सलों पर हमारी पूर्ण निर्भरता के परिणामस्वरूप खाद्य असुरक्षा होना संभव है।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  52. प्रश्न 52

    इसका पूर्वानुमान लगाना कठिन है कि जलवायु और वायुमंडलीय रसायन में होने वाले परिवर्तन कृषि रोगों की व्यापकता और सांघातिकता को किस प्रकार प्रभावित करेंगे। लेकिन एक खतरा यह है, कि ऐसे परिवर्तन कुछ पादप संक्रमणों को सभी जलवायु क्षेत्रों में, संभवतः इस प्रकार एक अनर्थकर रूप में, अधिक आम बना देंगे। इस समस्या का एक भाग यह है, कि शताब्दियों से अपनाए गए चयनात्मक प्रजनन से उच्च-मूल्य वाली फ़सलों के वंश-सूत्र (जीनोम) परिष्कृत हुए हैं। वे आज की दशाओं में उपजने में शानदार हैं, किन्तु जो जननिक रूपांतरण उनके लिए तुरंत उपयोगी नहीं हैं, वे प्रजनन से बाहर हो गए हैं। यह उपज के लिए उत्तम है, किन्तु परिवर्तनों का सामना करने के लिए निकृष्ट है। एक साधारण बीमारी या कोई अज्ञात बीमारी भी आनुवंशिकतः संशोधित (जेनेटिकली होण्ड) फ़सलों को तुरंत तहस-नहस कर सकती है। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. भूमंडलीय जलवायु परिवर्तन के परिणामस्वरूप अनेक पादप रोग नए क्षेत्रों में स्थानान्तरण कर सकते हैं। II. हमारी वर्तमान फ़सलों के जंगली संबंधियों को वैज्ञानिक रूप से समझना हमें खाद्य सुरक्षा को सशक्त बनाने में सहायक होगा। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) I और II दोनों

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  53. प्रश्न 53

    "एक अच्छा राजनीतिज्ञ, किसी भी अन्य समझदार मनुष्य की तरह, अपने उत्साही समर्थकों की अपेक्षा अपने विरोधियों से अधिक सीखता है। क्योंकि जब तक उसके विरोधी उसे न दिखाएँ कि ख़तरा कहाँ है, उसके समर्थक उसे संकट की ओर धकेल देंगे। अतः यदि वह बुद्धिमान है, तो वह अक्सर प्रार्थना करेगा, कि उसे अपने मित्रों से मुक्ति मिले, क्योंकि वे उसे विनष्ट कर देंगे। किन्तु, भले ही यह बात आघात पहुँचाती है, उसे यह प्रार्थना करनी चाहिए कि वह कभी विरोधियों से रहित न हो; क्योंकि वे उसे तर्क और सुबुद्धि के मार्ग पर बनाए रखते हैं। स्वतंत्र व्यक्तियों की राष्ट्रीय एकता, प्रशासन के स्वेच्छाचारी होने तथा विरोधी पक्ष के क्रांतिपूर्ण विचार वाले और परस्पर-विरोधी होने को दुष्कर बनाने के लिए, राजनीतिक शक्ति के पर्याप्त रूप से सम-संतुलन के ऊपर निर्भर करती है।" निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त अति महत्त्वपूर्ण सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) लोकतंत्र में, राजनीतिक शक्ति के संतुलन और सुशासन के लिए विरोधपक्ष का होना अपरिहार्य है।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  54. प्रश्न 54

    "एक अच्छा राजनीतिज्ञ, किसी भी अन्य समझदार मनुष्य की तरह, अपने उत्साही समर्थकों की अपेक्षा अपने विरोधियों से अधिक सीखता है। क्योंकि जब तक उसके विरोधी उसे न दिखाएँ कि ख़तरा कहाँ है, उसके समर्थक उसे संकट की ओर धकेल देंगे। अतः यदि वह बुद्धिमान है, तो वह अक्सर प्रार्थना करेगा, कि उसे अपने मित्रों से मुक्ति मिले, क्योंकि वे उसे विनष्ट कर देंगे। किन्तु, भले ही यह बात आघात पहुँचाती है, उसे यह प्रार्थना करनी चाहिए कि वह कभी विरोधियों से रहित न हो; क्योंकि वे उसे तर्क और सुबुद्धि के मार्ग पर बनाए रखते हैं। स्वतंत्र व्यक्तियों की राष्ट्रीय एकता, प्रशासन के स्वेच्छाचारी होने तथा विरोधी पक्ष के क्रांतिपूर्ण विचार वाले और परस्पर-विरोधी होने को दुष्कर बनाने के लिए, राजनीतिक शक्ति के पर्याप्त रूप से सम-संतुलन के ऊपर निर्भर करती है।" उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. लोकतंत्र में, एक मजबूत विरोधपक्ष तभी आवश्यक है जब शासनाध्यक्ष उदासीन हो। II. लोकतंत्र में, विरोधपक्ष जितना आक्रामक होगा, शासन उतना ही बेहतर होगा। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) न तो I और न ही II

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  55. प्रश्न 55

    P, Q और R का भाई है। S, R की माता है। T, P का पिता है। निम्नलिखित में से कितने कथन निश्चित रूप से सत्य हैं ? I. S और T दंपति हैं। II. Q, T का पुत्र है। III. T, Q का पिता है। IV. S, P की माता है। V. R, T की पुत्री है। VI. P, S का पुत्र है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) केवल चार

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  56. प्रश्न 56

    यदि NO को 210 के रूप में कूटबद्ध किया गया है, NOT को 4200 के रूप में कूटबद्ध किया गया है और NOTE को 21000 के रूप में कूटबद्ध किया गया है, तो NOTES को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (a) 399000

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  57. प्रश्न 57

    यदि FRANCE को 654321 के रूप में कूटबद्ध किया गया है और GERMANY को 9158437 के रूप में कूटबद्ध किया गया है, तो YEMEN को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) 71813

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  58. प्रश्न 58

    5-अंकों की संख्या PQRST (सभी अंक भिन्न हैं) इस प्रकार है कि T ≠ 0 है। P, T का तीन गुना है। S, Q से 4 बड़ा है जबकि Q, R से 3 बड़ा है। 5-अंकों की ऐसी कितनी संख्याएँ संभव हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) 4

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  59. प्रश्न 59

    X किसी काम का एक-तिहाई भाग 6 दिनों में पूरा कर सकता है, Y उसी काम का एक-तिहाई भाग 8 दिनों में, और Z उसी काम का तीन-चौथाई भाग 12 दिनों में पूरा कर सकता है। वे सभी एक साथ मिल कर n दिनों तक काम करते हैं, तब X और Z काम छोड़ देते हैं, और अकेला Y शेष काम को 8 2/3 दिनों में पूरा कर लेता है। तो n किसके बराबर है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) 4

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  60. प्रश्न 60

    अनुक्रम 1, 3, 6, 11, 18, X, 42 में X क्या है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) 29

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  61. प्रश्न 61

    ऐसा कोई लोकतंत्र नहीं हुआ जो निगमित पूँजीवाद के बिना आर्थिक रूप से संवृद्ध हुआ हो। यह अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण में और ग्रामीण से शहरी, और कृषि से उद्योग और सेवाओं में अंतरण को, जो कि संवृद्धि के लिए अपरिहार्य है, सुकर बनाने में सहायक होता है। इससे रोज़गार सृजित होते हैं — तथा ग़ैर-सरकारी व्यवसाय में और अधिक संवेग लाए बिना देश की बेरोज़गारी की चुनौती का सामना करने का और कोई रास्ता नहीं है। बड़ी कंपनियाँ बड़े पैमाने पर प्रचालन कर सकती हैं और देश और विदेश दोनों में प्रतियोगी-क्षमता प्राप्त कर सकती हैं। एक जीवंत निगम पूँजीवादी आधार, राज्य के लिए अतिरिक्त राजस्व प्राप्त करवाता है — जो आगे, वंचितों के बृहतर कल्याण के लिए, तथा अवसरों के रूप में अधिक एक समान धरातल प्रदान करने हेतु उपयोग किया जा सकता है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के लेखक द्वारा व्यक्त अति महत्त्वपूर्ण सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (a) निगमित पूँजीवाद किसी राज्य की आर्थिक संवृद्धि के लिए और लोकतंत्र के लिए भी महत्त्वपूर्ण है।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  62. प्रश्न 62

    ऐसा कोई लोकतंत्र नहीं हुआ जो निगमित पूँजीवाद के बिना आर्थिक रूप से संवृद्ध हुआ हो। यह अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण में और ग्रामीण से शहरी, और कृषि से उद्योग और सेवाओं में अंतरण को, जो कि संवृद्धि के लिए अपरिहार्य है, सुकर बनाने में सहायक होता है। इससे रोज़गार सृजित होते हैं — तथा ग़ैर-सरकारी व्यवसाय में और अधिक संवेग लाए बिना देश की बेरोज़गारी की चुनौती का सामना करने का और कोई रास्ता नहीं है। बड़ी कंपनियाँ बड़े पैमाने पर प्रचालन कर सकती हैं और देश और विदेश दोनों में प्रतियोगी-क्षमता प्राप्त कर सकती हैं। एक जीवंत निगम पूँजीवादी आधार, राज्य के लिए अतिरिक्त राजस्व प्राप्त करवाता है — जो आगे, वंचितों के बृहतर कल्याण के लिए, तथा अवसरों के रूप में अधिक एक समान धरातल प्रदान करने हेतु उपयोग किया जा सकता है। उपर्युक्त परिच्छेद के सन्दर्भ में, निम्नलिखित पूर्वधारणाएँ बनाई गई हैं : I. निगमित पूँजीवाद श्रमिक बल की वृद्धि करता है और रोज़गार के अधिक अवसर प्रदान करता है। II. जनसंख्या के निर्धन लोग और वे लोग जो हाशिये पर हैं, अधोमुखी धन-स्राव प्रभाव (ट्रिकल-डाउन इफेक्ट) के कारण निगमित पूँजीवाद द्वारा लाभान्वित होते हैं। उपर्युक्त पूर्वधारणाओं में से कौन-सी वैध है/हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) I और II दोनों

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  63. प्रश्न 63

    "स्वैच्छिक संघों का अंतर्जाल (नेटवर्क) अपेक्षाकृत शक्तिहीन व्यक्ति और संभाव्य रूप से शक्तिशाली राज्य के बीच 'बफ़र' के रूप में स्थित होता है।" निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन उपर्युक्त परिच्छेद की सर्वोत्तम व्याख्या को प्रतिबिंबित करता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) यह व्यक्तियों को पार्थक्य की स्थिति से बाहर ले आता है और उन्हें सर्व-सामान्य प्रयासों में भाग लेने के अवसर प्रदान करता है।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  64. प्रश्न 64

    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : I. एक धनपूर्ण संख्या है, जिसको 50% बढ़ा देने पर, उसके गुणनखण्डों की संख्या अपरिवर्तित रह सकती है। II. एक धनपूर्ण संख्या है, जिसको 150% बढ़ा देने पर, उसके गुणनखण्डों की संख्या अपरिवर्तित रह सकती है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) I और II दोनों

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  65. प्रश्न 65

    विभिन्न मार्गों AB, AC, CD, DE, BF, EG और FG से जुड़े किसी शहर में 7 स्थान A, B, C, D, E, F और G हैं। A, B से 6 km दक्षिण में है। A, C से 10 km पश्चिम में है। D, E से 5 km पूर्व में है। C, D से 6 km उत्तर में है। F, B से 9 km पश्चिम में है। F, G से 12 km उत्तर में है। कोई व्यक्ति इन मार्गों से चल कर D से F तक पहुँचता है। उस व्यक्ति ने कितनी दूरी तय की ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) 31 km

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  66. प्रश्न 66

    यदि किसी विशेष कूट (कोड) में 64 को 343 के रूप में लिखा गया है और 216 को 729 के रूप में लिखा गया है, तो उस कूट में 512 को किस रूप में लिखा जाएगा ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) 1331

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  67. प्रश्न 67

    9³ + 9⁴ + 9⁵ + 9⁶ + ... + 9¹⁰⁰ को 6 से भाग देने पर शेषफल क्या है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (a) 0

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  68. प्रश्न 68

    एक प्रश्न दिया गया है, जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। उस प्रश्न और उन कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प को चिह्नित कीजिए। प्रश्न : ऐसी 1-अंक की लघुतम संख्या क्या है, जिसमें ठीक-ठीक 4 गुणनखंड हैं ? कथन I : इनमें से एक गुणनखंड 2 है। कथन II : इनमें से एक गुणनखंड 3 है। उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) इस प्रश्न का उत्तर, इन कथनों में से किसी का उपयोग किए बिना भी दिया जा सकता है।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  69. प्रश्न 69

    एक प्रश्न दिया गया है, जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। उस प्रश्न और उन कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प को चिह्नित कीजिए। प्रश्न : मान लीजिए, P, Q, R, S भिन्न शून्येतर अंक हैं। यदि PP × PQ = RRSS, जहाँ P ≤ 3 और Q ≤ 4, तो Q किसके बराबर है ? कथन I : R = 1. कथन II : S = 2. उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) इस प्रश्न का उत्तर, इन कथनों में से किसी का उपयोग किए बिना भी दिया जा सकता है।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  70. प्रश्न 70

    एक प्रश्न दिया गया है, जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। उस प्रश्न और उन कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प को चिह्नित कीजिए। प्रश्न : Q, P से किस प्रकार संबंधित है ? कथन I : P की दो बहनें, R और S हैं। कथन II : R का पिता, Q का भाई है। उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) इस प्रश्न का उत्तर, इन कथनों में से किसी का उपयोग कर भी नहीं दिया जा सकता।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  71. प्रश्न 71

    मुद्रास्फीति की एकल संख्या, विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं सभी के लिए एक समष्टि होती है — उपभोग की विभिन्न मदों के लिए कीमत-वृद्धि अलग-अलग होती है। अतः, यह एकल संख्या विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं को भारित मान निर्दिष्ट करने से मिलती है। WPI के लिए, उत्पादन के भारित मानों का उपयोग किया जाता है; CPI के लिए, उपभोग टोकरी (कंज़म्प्शन बास्केट) का उपयोग किया जाता है। किन्तु व्यक्ति समरूप नहीं होते। उपभोग टोकरी गरीब, मध्यवर्ग, और धनी व्यक्तियों के लिए अत्यधिक रूप से अलग-अलग होती है। अतः, CPI इन वर्गों में से प्रत्येक के लिए अलग-अलग होती है और एक सम्मिश्र सूचकांक निकालने के लिए इन टोकरियों के औसत का परिकलन अपेक्षित होता है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद में व्यक्त सर्वाधिक तर्कसंगत, विवेकपूर्ण और निर्णायक सन्देश को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) मुद्रास्फीति दर का वर्तमान परिकलन, अलग-अलग मद/उपभोक्ता-वस्तु की कीमत-वृद्धि का सही-सही मापन नहीं करता।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  72. प्रश्न 72

    विश्वास को आमतौर पर अन्य लोगों के प्रति सुभेद्य होने के रूप में परिभाषित किया जाता है। उद्यमवृत्ति में अन्य लोगों का विश्वास करने और स्वयं धोखे का विषय बनने में तत्पर होना निहित होता है। विशेषज्ञ प्रणालियों में विश्वास, वैश्विक व्यवहार का सार है; विश्वास स्वयं सामाजिक बाज़ार में परम वस्तु के रूप में उभर कर आता है, और वैश्विक बाज़ार में वस्तुओं और सेवाओं की विशिष्टताओं को परिभाषित करता है। विश्वास करने के आचरण का यह भी अर्थ है, कि अन्य लोगों को समुचित आदर का स्थान देना, और कतिपय पहलुओं में आशापूर्ण दृष्टि से देखना कि वे सक्षम हैं, अथवा सक्षम होंगे। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन, इस परिच्छेद के मर्म को सर्वोत्तम रूप में प्रतिबिंबित करता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) विश्वास करना महत्त्वपूर्ण है, यद्यपि इसमें ख़तरा होता है।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  73. प्रश्न 73

    एक प्रश्न दिया गया है, जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। उस प्रश्न और उन कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प को चिह्नित कीजिए। प्रश्न : एक फुटबाल मैच में, जब 10 मिनट शेष बचे थे; टीम P, टीम Q के विरुद्ध खेलते हुए 3 गोल से पीछे थी। क्या टीम P मैच जीत गई ? कथन I : टीम P ने अंतिम 10 मिनटों में 4 गोल किए। कथन II : टीम Q ने मैच में कुल 4 गोल किए। उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) इस प्रश्न का उत्तर, इन कथनों में से किसी का उपयोग कर भी नहीं दिया जा सकता।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  74. प्रश्न 74

    एक प्रश्न दिया गया है, जिसके बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। उस प्रश्न और उन कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प को चिह्नित कीजिए। प्रश्न : क्या (p + q)² - 4 pq, जहाँ p, q धनपूर्ण संख्याएँ हैं, धनात्मक है ? कथन I : p < q. कथन II : p > q. उपर्युक्त प्रश्न और कथनों के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) इस प्रश्न का उत्तर, दोनों कथनों में से किसी का भी अकेले उपयोग कर दिया जा सकता है।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  75. प्रश्न 75

    एक T20 क्रिकेट मैच में, तीन खिलाड़ियों X, Y और Z ने कुल 37 रन बनाए। X द्वारा बनाए गए रनों की संख्या का Y द्वारा बनाए गए रनों की संख्या से अनुपात, Y द्वारा बनाए गए रनों की संख्या का Z द्वारा बनाए गए रनों की संख्या से अनुपात के बराबर है। मात्रा-I = X द्वारा बनाए गए रन मात्रा-II = Y द्वारा बनाए गए रन मात्रा-III = Z द्वारा बनाए गए रन निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) अपर्याप्त आँकड़ों के कारण निर्धारित नहीं किया जा सकता

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  76. प्रश्न 76

    मान लीजिए p + q = 10, जहाँ p, q पूर्णांक हैं। मात्रा-I = p × q का महत्तम मान जब p, q धनात्मक पूर्णांक हैं। मात्रा-II = p × q का महत्तम मान जब p ≥ -6, q ≥ -4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) मात्रा-I = मात्रा-II

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  77. प्रश्न 77

    11 संख्याओं के एक समुच्चय पर विचार कीजिए : मात्रा-I = समुच्चय की संख्याओं के औसत का न्यूनतम मान जब वे क्रमागत पूर्णांक ≥ -5 हैं। मात्रा-II = समुच्चय की संख्याओं के गुणनफल का न्यूनतम मान जब वे क्रमागत ऋणेतर पूर्णांक हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) मात्रा-I = मात्रा-II

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  78. प्रश्न 78

    तीन संख्याओं p, q और r का औसत k है। p औसत से उतना अधिक है, जितना q औसत से कम है। r का मान क्या है?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (a) k

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  79. प्रश्न 79

    मान लीजिए x, 0 और 1 के बीच की कोई वास्तविक संख्या है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ? I. x² > x³. II. x > √x. नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

    उत्तर देखें

    उत्तर: (a) केवल I

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  80. प्रश्न 80

    किन्हीं दो धनपूर्ण संख्याओं के बीच अंतर 10 है। इन दो संख्याओं के बीच, 5 से विभाज्य धनपूर्ण संख्याओं के बारे में क्या कहा जा सकता है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) ऐसी एक से अधिक संख्याएँ हो सकती हैं।

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

दूसरे वर्षों के प्रश्नपत्र

हल किए: 0/80 स्कोर: 0

इस पेज पर कोई ग़लती दिखी? बताएँ

ग़लत उत्तर, पुराना तथ्य, टाइपो या टूटा लिंक: हमें बताएँ। पुष्टि होने पर हम 48 घंटे के भीतर सुधार करते हैं।