अभिरुचि और बुनियादी मूल्य पर UPSC के पिछले वर्षों के प्रश्न: 21 मुख्य परीक्षा प्रश्न (2016–2026)
Aptitude and foundational values
UPSC ने पिछले 11 वर्षों में अभिरुचि और बुनियादी मूल्य पर 21 प्रश्न पूछे हैं।
- 3 2016: 0 प्रारंभिक, 3 मुख्य
- 2 2017: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
- 3 2018: 0 प्रारंभिक, 3 मुख्य
- 1 2019: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 1 2020: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 5 2021: 0 प्रारंभिक, 5 मुख्य
- 1 2022: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 2023: 0 प्रारंभिक, 0 मुख्य
- 1 2024: 0 प्रारंभिक, 1 मुख्य
- 2 2025: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
- 2 2026: 0 प्रारंभिक, 2 मुख्य
और PYQ का अभ्यास करें
आज का मुफ़्त PYQ चैलेंज लें — 10 प्रश्न, 12 मिनट, साइन-अप की ज़रूरत नहीं।
अभिरुचि और बुनियादी मूल्य पर मुख्य परीक्षा के प्रश्न
21 में से सबसे हाल के 10।
-
मुख्य 2026 · GS Paper IV · 10 अंक
दक्षता है—काम को सही तरीके से करना, प्रभावशीलता है—सही काम करना। उत्पादकता को बढ़ाने के लिए आप इनके बीच किस प्रकार संतुलन स्थापित करेंगे?
-
मुख्य 2026 · GS Paper IV · 10 अंक
अपने निजी सहायक (पी० ए०) के निवेदन पर ज़िलाधिकारी (डी० एम०) विद्यालय के एक अध्यापक का स्थानांतरण रोक देता है, जो इस निजी सहायक की अधिगम अक्षमता वाली बेटी को ट्यूशन पढ़ाता है। इस संदर्भ में समानुभूति बनाम कर्तव्यपालन के पक्षों पर विचार कीजिए।
-
मुख्य 2025 · GS Paper IV · 10 अंक
किसी भी प्रकार की सामाजिक पुनर्रचना के लिए कल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने हेतु एक सिविल सेवक को नैतिक ढाँचे में तर्क और आलोचनात्मक सोच का उपयोग करना चाहिए । उपयुक्त उदाहरणों के साथ इस कथन की पुष्टि कीजिए ।
-
मुख्य 2025 · GS Paper IV · 10 अंक
“जो व्यक्ति अपने कर्त्तव्य के प्रति समर्पित होता है, वह जीवन में सर्वोच्च पूर्णता को प्राप्त करता है ।” एक सिविल सेवक के रूप में जिम्मेदारी की भावना और व्यक्तिगत संतुष्टि के संदर्भ में इस कथन का विश्लेषण कीजिए ।
-
मुख्य 2024 · GS Paper IV · 10 अंक
मिशन कर्मयोगी का लक्ष्य नागरिकों की सेवा करने की कुशलता सुनिश्चित करना और बदले में खुद का विकास करने के लिए आचरण और व्यवहार का एक बहुत ही उच्च मानक बनाए रखना है। यह योजना कैसे सिविल सेवकों को उत्पादक दक्षता बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सेवाएँ प्रदान करने में सशक्त बनाएगी ?
-
मुख्य 2022 · GS Paper IV · 10 अंक
बौद्धिक दक्षता और नैतिक गुणों के अलावा सहानुभूति और करुणा कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण वैशिष्ट्य हैं, जो सिविल सेवकों को निर्णायक मामलों को सुलझाने अथवा महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में अधिक सक्षम बनाते हैं। उपयुक्त उदाहरणों के साथ व्याख्या कीजिए।
-
मुख्य 2021 · GS Paper IV · 10 अंक
उन पाँच नैतिक लक्षणों की पहचान कीजिए, जिनके आधार पर लोक सेवक के कार्य-निष्पादन का आकलन किया जा सकता है। मेट्रिक्स में उनके समावेश का औचित्य सिद्ध कीजिए।
-
मुख्य 2021 · GS Paper IV · 10 अंक
उन दस आधारभूत मूल्यों की पहचान कीजिए, जो एक प्रभावी लोक सेवक होने के लिए आवश्यक हैं। लोक सेवकों में गैर-नैतिक व्यवहार के निवारण के तरीकों और साधनों का वर्णन कीजिए।
-
मुख्य 2021 · GS Paper IV · 10 अंक
अभिवृत्ति एक महत्त्वपूर्ण घटक है, जो मानव के विकास में निवेश (इनपुट) का काम करता है। ऐसी उपयुक्त अभिवृत्ति का विकास कैसे करें, जो एक लोक सेवक के लिए आवश्यक है?
-
मुख्य 2021 · GS Paper IV · 10 अंक
क्या सफल लोक सेवक बनने के लिए निष्पक्ष और गैर-पक्षपाती होना अनिवार्य गुण माना जाना चाहिए? दृष्टांत सहित चर्चा कीजिए।
इनमें से किसी प्रश्न का उत्तर लिखें और लगभग एक मिनट में उसकी जाँच पाएँ — रोज़ 2 मुफ़्त।
उत्तर लिखें