मुख्य सामग्री पर जाएँ
UPSC Saarthee

समय, चाल, दूरी और कार्य पर UPSC के पिछले वर्षों के प्रश्न: 24 प्रारंभिक प्रश्न (2016–2025)

Time, speed, distance and work

UPSC ने पिछले 10 वर्षों में समय, चाल, दूरी और कार्य पर 24 प्रश्न पूछे हैं।

वर्षवार प्रश्न प्रारंभिक
  1. 4 2016: 4 प्रारंभिक, 0 मुख्य
  2. 2 2017: 2 प्रारंभिक, 0 मुख्य
  3. 2 2018: 2 प्रारंभिक, 0 मुख्य
  4. 1 2019: 1 प्रारंभिक, 0 मुख्य
  5. 3 2020: 3 प्रारंभिक, 0 मुख्य
  6. 2 2021: 2 प्रारंभिक, 0 मुख्य
  7. 3 2022: 3 प्रारंभिक, 0 मुख्य
  8. 1 2023: 1 प्रारंभिक, 0 मुख्य
  9. 2 2024: 2 प्रारंभिक, 0 मुख्य
  10. 4 2025: 4 प्रारंभिक, 0 मुख्य

समय, चाल, दूरी और कार्य पर प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न

24 में से सबसे हाल के 5। किसी विकल्प पर टैप करें, तुरंत पता चलेगा कि सही है या नहीं।

  1. प्रारंभिक 2025 · CSAT · प्रश्न 37

    P और Q एक वृत्ताकार पथ पर चलते हैं। उन्होंने 5:00 a.m. पर एक ही बिंदु से एक-दूसरे की विपरीत दिशा में चलना शुरू किया। P, 5 चक्कर प्रति घंटा की औसत चाल से चलता है और Q, 3 चक्कर प्रति घंटा की औसत चाल से चलता है। वे 5:20 a.m. और 7:00 a.m. के बीच कितनी बार एक-दूसरे को पार करेंगे ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) 13

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  2. प्रारंभिक 2025 · CSAT · प्रश्न 39

    कोई ट्राम, 3 km/hr और 4 km/hr की औसत चाल से एक ही दिशा में चल रहे 2 व्यक्तियों X और Y से आगे निकलती है और उनको क्रमशः 8 सेकण्ड और 9 सेकण्ड में पूरी तरह पार कर जाती है। ट्राम की लंबाई क्या है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) 20 m

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  3. प्रारंभिक 2025 · CSAT · प्रश्न 45

    20 नलों का समुच्चय (X) किसी टंकी के 70% भाग को 14 मिनट में भर सकता है। 10 नलों का दूसरा समुच्चय (Y) टंकी के 3/8वें भाग को 6 मिनट में भर सकता है। 16 नलों का एक तीसरा समुच्चय (Z) उस टंकी के आधे भाग को 20 मिनट में खाली कर सकता है। यदि समुच्चय X के आधे नल बंद हैं और समुच्चय Y के केवल आधे नल खुले हैं, और समुच्चय (Z) के सभी नल खुले हैं, तो उस टंकी के 50% भाग को भरने में कितना समय लगेगा ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (d) 16 मिनट

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  4. प्रारंभिक 2025 · CSAT · प्रश्न 59

    X किसी काम का एक-तिहाई भाग 6 दिनों में पूरा कर सकता है, Y उसी काम का एक-तिहाई भाग 8 दिनों में, और Z उसी काम का तीन-चौथाई भाग 12 दिनों में पूरा कर सकता है। वे सभी एक साथ मिल कर n दिनों तक काम करते हैं, तब X और Z काम छोड़ देते हैं, और अकेला Y शेष काम को 8 2/3 दिनों में पूरा कर लेता है। तो n किसके बराबर है ?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (b) 4

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

  5. प्रारंभिक 2024 · CSAT · प्रश्न 7

    एक निश्चित संख्यक व्यक्ति एक कार्य को 6k दिनों में पूरा कर सकते हैं, जहाँ k एक धनपूर्ण संख्या है। व्यक्तियों की संख्या में कितने प्रतिशत की वृद्धि की जाए ताकि यह कार्य 5k दिनों में पूरा किया जा सके?

    उत्तर देखें

    उत्तर: (c) 20%

    UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी

समय, चाल, दूरी और कार्य के बाकी 19 प्रश्नों का अभ्यास करें

आज का मुफ़्त PYQ चैलेंज लें — 10 प्रश्न, 12 मिनट, साइन-अप की ज़रूरत नहीं।

सभी विषयों के PYQ → UPSC सबसे ज़्यादा क्या पूछता है →

इस पेज पर कोई ग़लती दिखी? बताएँ

ग़लत उत्तर, पुराना तथ्य, टाइपो या टूटा लिंक: हमें बताएँ। पुष्टि होने पर हम 48 घंटे के भीतर सुधार करते हैं।